एबीवीपी का मीडिया इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ एबीवीपी का मीडिया इंटर्नशिप दिशानिर्देश कार्यक्रम।

Eros Times: नई दिल्ली – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ(डूसू) के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया इंटर्नशिप दिशानिर्देश कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कलासंकाय में हुआ। इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से मीडिया में रूचि रखने वाले स्टूडेंट्स ने सहभागिता की, कार्यक्रम के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पोस्ट कोविड वर्ल्ड में मीडिया क्षेत्र में संभावनाएं, ओटीटी प्लेटफार्म, सिनेमा आदि पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय, एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह, डूसू अध्यक्ष तुषार डेढ़ा, डूसू संयुक्त सचिव सचिन तथा अभाविप दिल्ली की छात्रा प्रमुख शिवांगी खरवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि,” इस इंटर्नशिप के माध्यम से डीयू छात्रों के मीडिया कौशल को विकसित करने का जो कदम उठाया है वो सराहनीय है। लोग कहते हैं कि मीडिया क्षेत्र में रोजगार की कमी है, लेकिन मेरा अनुभव है कि जो कौशलयुक्त है, उसके लिए संभावनाओं के द्वार खुले हैं। पत्रकारों के सामने कई चुनौतियों हैं, उनमें सबसे बड़ी चुनौती है शब्दों का चयन। कोई शब्द कठिन नहीं होता, वह अपरिचित होता है, पत्रकारिता में रहते हुए शब्दों से परिचय बढ़ाना चाहिए, भारतीय भाषाएं शब्द संपदा के मामले में अत्यंत समृद्ध हैं। मीडिया क्षेत्र में यदि किसी को जाना है तो किसी एक भाषा पर संपूर्ण अधिकार रखना चाहिए आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने नई दिशा दिखाई है उस दिशा को मीडिया स्टूडेंट्स को पहचानने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह ने कहा कि,” हर क्षेत्र को बदली हुई परिस्थितियों में स्वयं को बेहतर करने की संभावनाएं तलाशनी होंगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने प्रत्येक क्षेत्र के सामने नए प्रश्न खड़े किए हैं, मीडिया क्षेत्र के सामने भी एआई के बेहतर उपयोग का प्रश्न है। एबीवीपी का यह इंटर्नशिप प्रोग्राम छात्रों को मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने वाला होगा। स्टूडेंट्स के ज्ञान कौशल में वृद्धि के साथ भाषा कौशल की दृष्टि से भी यह मीडिया इंटर्नशिप कार्यक्रम महत्वपूर्ण है।”

डूसू अध्यक्ष तुषार डेढ़ा ने कहा कि,” डीयू छात्रसंघ स्टूडेंट्स के लिए अनेक अवसरों का सृजन कर रहा है। मीडिया इंटर्नशिप उनमें से एक है, डीयू छात्रों की रोज़गार की दृष्टि से यह मीडिया इंटर्नशिप कार्यक्रम सहायक होगा। इस मीडिया इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रूचि दिखाई है, आगे सत्रों में हम विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा मीडिया के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।”

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग