नई दिल्ली। सरकार ने कैशलैस इकोनॉमी को बढ़ावा देते हुए भीम एप लॉन्च की है। यह UPI (यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेज) बेस्ड एप है। आईटी मंत्रालय के मुताबिक, इस एप को अब तक प्ले स्टोर से 1 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है, और साथ ही अब तक इससे लगभग 10 लाख ट्रांजेक्शन किए जा चुके हैं। यह एप फिलहाल एंड्रायड स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध है।








