नेकी का दोना-पत्तल मुहिम के तहत लगभग 300 जरूरतमंद को कराया भोजन

Eros Times: ग्रेटर नोएडा टेक जोन 4 स्थित निर्माणाधीन प्रोजेस्ट भुटानी ग्रैंडथंब में नेकी का डब्बा फाऊंडेशन की मुहिम के तहत “नेकी का दोना-पत्तल” के कार्यक्रम में, लगभग 300 जरूरतमंद को भोजन कराया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजक रंजना जैसवाल, राजीव जैसवाल, हर्षित जैसवाल और सीमा जैसवाल थे। “नेकी का डब्बा फाऊंडेशन” के संस्थापक गिरीश शुक्ला ने बताया कि हमलोग पिछले कई सालों से गरीब जरूरतमंदों के लिए काम करते आ रहे है जिसका आधार उतरन से है।
 
कुछ वर्ष पूर्व संस्था की संयोजक कमेटी ने संकल्प लिया कि सेवा बस्ती (झुग्गियों) में रहने को मजबूर गरीब जरूरतमंदों को भोजन कराएंगे और इस मुहिम का नाम “नेकी का दोना-पत्तल” रखा गया, जिसका नामकरण जानी-मानी उपन्यास लेखिका सपना जैन के द्वारा किया गया।

यह मुहिम भूखे को खाना खिलाने का एक अनोखा प्रयास है , चूंकि उक्त मुहिम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर हुई अतः टीम इस कार्यक्रम में कभी भी प्लास्टिक/ थर्माकोल के प्लेट का इस्तेमाल नहीं करती। 

अब लोग बंद कमरों में केक काटने के बजाय गरीब जरूरतमंदों के बीच जाकर खुशियां बांटने में ज्यादा यकीन करने लगे हैं।

इस तरह मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद गरीब जरूरतमंद तक पहुंचाने का माध्यम नेकी का डब्बा फाउण्डेशन बन रहा है।

नेकी का पौधा अब फलदार वृक्ष बन रहा है
नेकी का डब्बा फाऊंडेशन ने ज़रूरतमन्द गरीब जन को निःशुल्क भोजन कराने के लिए एक मुहीम की शुरुआत की जिसका नाम  प्रसिद्ध उपन्यास लेखिका सपना जैन ने नेकी का दोना-पत्तल रखा है।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे लोग जिनका नाम संजीव, उर्वशी, पी.एन. राय, दीप भास्कर, रिशान्त, प्रतीक शर्मा, धरमवीर सिंह और तेजपाल इत्यादि हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग