देश की तकरीबन 11.4 फीसदी व्यस्क आबादी यानि 101 मिलियन लोग डायबिटीज़ से पीड़ित हैं।

इन्सुक्विक 100 फीसदी भारत में निर्मित है, जो डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए इलाज को अधिक सुलभ बनाएगा

Eros Times: भारत में आज डायबिटीज़ चिंता का विषय बन चुका है, देश की तकरीबन 11.4 फीसदी व्यस्क आबादी यानि 101 मिलियन लोग डायबिटीज़ से पीड़ित हैं। इसके अलावा 136 मिलियन प्री-डायबिटिक हैं और बहुत कम समय में उनकी यह स्थित डायबिटीज़ तक पहुंच सकती है।  यूएसवी प्रा. लिमिटेड और बायोजेनोमिक्स ने भारत के पहले बायोसिमिलर इन्सुलिन एस्पार्ट इन्सुक्विक के लॉन्च की घोषणा की है, जो डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए इलाज की सुलभता में सुधार लेकर आएगा।  इन्सुक्विक कार्टिज, वायल और प्रीफिल्ड डिस्पोज़ेबल पैन में उपलब्ध होगा, इस तरह डायबिटीज़ के मरीज़ों को उनकी ज़रूरत के अनुसार विकल्प मिलेंगे। डिस्पोज़ेबल और रीयूजे़बल (पुनः इस्तेमाल किए जा सकने वाले) पैन आधुनिक और लाईटवेट डिज़ाइन के हैं।

इन्सुक्विक ‘मेक इन इंडिया’ प्रोडक्ट है, जिसका विकास और निर्माण 100 फीसदी स्वदेशी टेक्नोलॉजी से किया गया है। सशक्त क्लिनिकल प्रोग्राम के द्वारा इसकी विश्वस्तरीय गुणवत्ता को सुनिश्चित किया गया है। यह सभी महानगरों तथा पहले एवं दूसरे स्तर के शहरों में उपलब्ध है।  
प्रशांत तेवारी, मैनेजिंग डायरेक्टर, यूएसवी प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘‘हम डायबिटीज़ के मरीज़ों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना चाहते हैं। ओरल एंटी-डायबिटीज़ सेगमेन्ट में लीडर होने के नाते इन्जेक्टेबल सेगमेन्ट में प्रवेश डायबिटीज़ मार्केट में हमारी स्थिति को और अधिक मजबूत बनाएगा। 

डॉ संजय सोनार, सह-संस्थापक एवं अध्यक्ष बायोजेनोमिक्स ने कहा, ‘‘इन्सुलिन एस्पार्ट रैपिड-एक्टिंग इन्सुलिन कैटेगरी में पहला बायोसिमिलर है और सालों के अनुसंधान एवं विकास का परिणाम है।’’ 
डॉ अर्चना कृष्णन, सह-संस्थापक एवं निदेशक, बायोजेनोमिक्स ने बताया कि यह 100 फीसदी मेड इन इंडिया है, जिसे फिंगरप्रिन्ट जैसी समानता के साथ स्वदेशी  तकनीक से बनाया गया है।

सशक्त क्लिनिकल प्रोग्राम इसकी प्रभाविता और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं। इन्सुलिन एस्पार्ट इन्सुलिन मार्केट में यूएसवी के प्रवेश के लिए उल्लेखनीय कदम है। कंपनी आन वाले समय में भी सशक्त अनुसंधान एवं विकास के साथ अपना विस्तार जारी रखेगी और डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए व्यापक समाधान लाती रहेगी।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग