नोएडा। सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में रवि विश्वकर्मा ने अपनी जान को खतरा और पुलिस द्वारा मदद न मिलने के संबंध में एक प्रेस वार्ता रखी।
EROS TIMES: सेक्टर 22 डी ब्लॉक निवासी रवि विश्वकर्मा ने बताया कि 19 मार्च को उसने देखा कि उसके घर से हनुमान मंदिर की तरफ का रास्ता छोटा होता जा रहा है क्योंकि दीपक सीमेंट एजेंसी ने रास्ते में बिल्डिंग मटेरियल का सामान रखा हुआ था तो उन्होंने अपने साथ चल रहे दोस्त को बोला की इसकी एक फोटो खींच लो और उसने फोटो खींच कर मुझे भेज दिया वो फोटो ट्विटर के माध्यम से किसी ने ट्वीट कर दी थी इस बात से दीपक सीमेंट एजेंसी वाले मुझसे द्वेष भावना रखने लगे।






