गाजीपुर सड़क पार कर रहे वृद्ध युवक को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मारी हुई मौत, घटना के बाद वाहन छोड़ चालक फरार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।
Eros Times: प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखा यादव पुत्र स्वर्गीय रमई यादव उम्र 60 वर्ष निवासी चकदरार थाना कोतवाली गाजीपुर बिरनो क्षेत्र के नसरतपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आए हुए थे रविवार की देर रात वाराणसी से गोरखपुर फोरलेन को पार करते समय तेज रफ्तार में आ रही चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब तक चार पहिया वाहन को छोड़ ड्राइवर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिरनो पुलिस ने घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे जितेंद्र यादव के द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन कब्जे मे ले कर कार्यवाही की जा रही है।






