नोएडा दवा बैंक सेक्टर 12 में एक विशाल चिकित्सा तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

Eros Times: नोएडा: कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर तथा नोएडा लोकमंच द्वारा संयुक्त तत्वाधान में 17 सितंबर रविवार को नोएडा दवा बैंक सेक्टर 12 में एक विशाल चिकित्सा तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे सांसद महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया और शिविर में आए लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिंहा एवं एस. सी. श्रीवास्तव उपस्थित रहे व शिविर की सफलता के लिए सहयोग दिया।

शिविर में कुल 79 मरीजों ने जांच करवाई। फिजिशियन, महिला रोग व  बाल रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपी के लिए फिजियोथैरेपिस्ट तथा खून आदि की जांच के लिए भी टीम उपलब्ध रही। नोएडा दवा बैंक के फिजिशियन डा राजेन्द्र प्रसाद, होम्योपैथ डा वर्षा दीक्षित ने भी मरीजों को सेवा दी। चिकित्सकों द्वारा बताई गई सभी दवाइयां दवा बैंक से निशुल्क वितरित की गईं। दवा बैंक नोएडा निवासियों के लिए निशुल्क दवा का एक केंद्र बन चुका है जहां पूरे शहर से लोग अपने घर में बची हुई दवाइयां देते हैं और जो दवाई खरीदने में असमर्थ होते हैं उनको दवाई मुफ्त दी जाती हैं।

कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर सदैव सामाजिक हित के कार्यक्रमों में अग्रणी रहती है। शिविर में महेश सक्सेना, लीका सक्सेना, इंदिरा चौधरी, मनीषा श्रीमती विभा बंसल, विक्रम श्रीवास्तव एस. सी. श्रीवास्तव, अवधेश सक्सेना , अशोक श्रीवास्तव, आर. एन. श्रीवास्तव आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग