डीडीए एवं दिल्ली सरकार के खिलाफ हुआ विशाल धरना प्रदर्शन।
Eros Times: दिल्ली की बदन जला देने वाली गर्मी के बीच भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर के नेतृत्व में पुनर्वास की मांग को लेकर आज 14 मई 2023 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरने का आयोजन किया गया।
इस दौरान भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर के साथ राष्ट्रीय महासचिव श्री जितेंद्र अत्री, युवा ऋषि गोपाल कृष्ण योग गुरु, अशोक मिश्रा, शिवम राज पांडेय, निलेश कुमार, अनिल अग्रवाल, हीरा लाल, चंद्रहास मौर्य, आलोक प्रताप सिंह, जितेंद्र शर्मा, ध्रुव सिंह लाठी, आयुष राज पांडेय एवं नंदन झा साथी दिल्ली के कई अन्य संगठनों ने भाग लिया जैसे टीम साथी (खोरी गांव), जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय,ऑथेंटिक फाउंडेशन, बस्ती सुरक्षा मंच राजघाट यमुना खादर, अमर कॉलोनी नजफगढ़, खोरी गांव जैसे अलग-अलग स्थानों से लोग धरने में भाग लेने पहुंचे और सभी ने एक सुर में दिल्ली सरकार एवं केंद्र सरकार से यह मांग की कि दिल्ली के अंदर जल्द से जल्द तोड़े गए मकानों में रहने वाले सभी गरीब भारतीयों का पुनर्वास किया जाए।
भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर का कहना है कि दिल्ली सरकार ने अगर जल्द से जल्द इन गरीब भारतीयों की मांग को नहीं सुना तो वह इस आंदोलन को बड़ा रूप देंगे साथ ही संगठन की यह भी मांग है कि डीडीए एवं अन्य सरकारी एजेंसियों के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए धरने के संपन्न होने पर भारतीय गौरव संघ ने दिल्ली वासियों की तरफ से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भारत सरकार इन सभी मांगों पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करेगी और इन गरीब भारतीयों का पुनर्वास जल्द से जल्द हो पाएगा






