EROS TIMES: नोएडा गायत्री मंत्र एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह द्वारा सभी उद्यमी साथियों को संबोधन करते हुए सभी उद्यमी साथियों का आभार व्यक्त किया गया । उन्होंने कहा कि अभी और अतिरिक्त संख्या विस्तार करने की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य गौतम बुध नगर में तीन से चार हजार उद्यमियों के साथ में यह संगठन आगामी समय में बने। नोएडा प्राधिकरण से उपस्थित शोभा कुशवाहा द्वारा कहा गया कि इस तरीके का आयोजन समय-समय पर संगठन द्वारा किया जाना चाहिए, जिसमें परिचर्चा के माध्यम से बहुत सारी बातें ओधोगिक हित में निकल कर आती हैं और प्राधिकरण समय-समय पर उन बातों को संज्ञान में भी लेता है, जो सभी के हितकर है। पुलिस विभाग से आए अपर पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी जी जी की उपस्थिति रही ।लघु उद्योग भारती द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने अपने उद्बोधन में सभी का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती आज बहुत मजबूत स्थिति में खड़ा है, राज्य सरकार की कोई भी नीति हो, या केंद्र सरकार की भी कोई नीतियों हो औद्योगिक हित को देखते हुए लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपनी बात को रखता है और शत-प्रतिशत राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय हित -उद्योग हित को देखते हुए उन्हें पूर्ण रुप से लागू भी करती हैं । उनके द्वारा कहा गया मैं सभी उद्यमी साथियों से निवेदन किया कि सभी के हित कर अगर कोई भी विचार या योजना उनके मन मस्तिक में है, हम पूर्ण विश्वास और भरोसा दिलाते हैं राष्ट्रीय हित उधोग हित में हम राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से लागू करा कर रहेंगे। मेरठ संभाग से आए महासचिव राजकुमार मेरठ मंडल उपाध्यक्ष पंकज गोयल ने भी स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।
मंच का संचालन लघु उद्योग भारती नोएडा महासचिव सत्यवीर सिंह के द्वारा अपना दायित्व निभाया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष में एक भक्ति सागर भक्ति संगीत का भी प्रोग्राम गगन राठौड़ के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।सभी उद्यमी साथियों ने भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम की अत्यंत प्रसन्नता जाहिर की ।आगे आने वाले समय में भी इस तरीके के कार्यक्रम की उद्यमियों द्वारा अपेक्षा बार-बार कराने की गई।
प्राधिकरण से आए विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह, डॉ अविनाश त्रिपाठी के द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव में अपने विचारों से अवगत कराया कि ऐसी तन्मयता पहली बार विचार परिवार उद्यमियों साथियों के साथ देखने को मिली है। सभी उद्यमियों ने अपने परिवार के साथ 3 से 4 घंटे बैठकर लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस एवं गगन राठौड़ जी द्वारा प्रस्तुत किया गया भक्ति सागर संगीत का आनंद लिया, अद्भुत है ऐसे सभी उद्यमी साथियों का धन्यवाद।

इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की तरफ से समस्त उद्यमियों के साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष रमन चावला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मेहता संभाग अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष पवन सिंघल जिला महासचिव दिनेश चाडंक जिला कोषाध्यक्ष अशोक गोयल नोएडा अध्यक्ष अमित गोयल नोएडा कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, उपाध्यक्ष सुमन सिंह, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष के पी सिंह ग्रेटर नोएडा महासचिव संजय बत्रा ग्रेटर नोएडा कोषाध्यक्ष अशोक जैन एवं अनेकानेक उद्यमी साथियों का प्रतिभाग के साथ रविशंकर के शिष्य गगन राठौड़ का भजन संध्या के साथ प्रस्तुति रही।
सभी उद्यमी साथियों ने नोएडा अध्यक्ष अमित गोयल जी की पत्नी श्रीमती डिंपल गोयल जी का भी उनके द्वारा सराहनीय भूमिका के लिए भी आभार व्यक्त किया गया। अंत मैं सभी उद्यमी साथियों ने रात्रि भोज का आनंद साथ-साथ लिया ।।






