सोनम कपूर ने किया रायशा लालवाणी की पुस्तक ’द डायरी ऑन द फिफ्थ फ्लोर’ का लोकार्पण

दिल्ली:EROS TIMES:  बॉलीवुड दिवा सोनम कपूर ने नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम में रायशा लालवाणी लिखित पहली पुस्तक ’द डायरी ऑन द फिफ्थ फ्लोर’ को रिलीज किया।

पुस्तक लॉन्च के मौके पर सोनम एवं रायशा के अलावा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, एक्टर मंजोत और कई अन्य प्रसिद्ध शख्सियत भी मौजूद थीं। रायशा लालवाणी द्वारा लिखित ’द डायरी ऑन द फिफ्थ फ्लोर’ 25 वर्षीय एक महिला की 25 साल की साहसिक कहानी है।

जैसे-जैसे उपन्यास की कहानी आगे बढ़ती है, वैसे ही परत-दर-परत पात्रों की अनूठी यात्रा आगे बढ़ती है। यह उपन्यास एक सच्ची घटना पर आधारित है।
जहां तक बात रायसा लालवाणी की है, तो एक मां, एक कहानी टेलर, एक गृहस्थ महिला होने के साथ रात में लेखन-कला करने वाली महिला हैं।

इतना ही नहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय की यह पूर्व छात्रा इंटरनेशनल बिजनेस में भी में मास्टर हैं। लेकिन, जहां तक बात लेखन-कला की है, तो यह उनके जीवन में एक दिलचस्प मोड़ की तरह आया।

रायशा के लेखन की कहानी उनके बचपन से ही शुरू हो गई थी, जब वह बडे़ शहरों में लोगों की जीवनी को एक भूमिका के रूप में समझ गई थी।
रायशा के पास एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है, क्योंकि उनके मल्टीटास्किंग स्किल काफी सराहनीय हैं।

दुबई में रहते हुए मां के रूप में इनका रोल, गृहिणी की भूमिका और व्यवसायी के साथ-साथ लेखक के कर्तव्यों की भूमिका से कई लोगों को प्रेरणा मिलती है।

’दी डायरी ऑन द फिफ्थ फ्लोर’ नामक पुस्तक न केवल बताता है कि कैसे एक लड़की और उसका परिवार जीवन में समस्याओं के साथ लड़ता है, बल्कि यह उपन्यास यह भी दिखाता है कि हम इस समाज में कैसे रह रहे हैं और हम सभी लगभग एक ही तरह का अनुभव भी हासिल कर रहे हैं। बता दें कि सिंगर हरिहरन, स्मिता पारेख, अष्विन संघी, सलीम मर्चेंट, पंकज दुबे ने भी रायशा लालवाणी की उनके काम के लिए प्रशंसा की है।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    मेदांता हॉस्पिटल ने एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में अब अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 76 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 35 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 17 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर