जिले में पोषण अभियान का हुआ शुभारंभ

गौतम बुद्ध नगर:EROS TIMES:जिले में पोषण अभियान का हुआ शुभारंभ, जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना पोषण अभियान के राज्य स्तरीय शुभारंभ के अवसर पर जनपद में जिला चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं ANM उप केंद्रों पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय नोएडा में आयोजित मेले का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा किया गया। मेले में स्वास्थ्य विभाग आईसीडीएस एवं पंचायती राज विभाग के स्टॉल लगाए गए और लोक कलाकार अरविंद श्रीवास्तव ग्रुप द्वारा कठपुतली शो एवं जादू कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल के संबंध में संदेश प्रसारित किया गया। पोषण अभियान का शुभारंभ लखनऊ से  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जनपद चिकित्सालय में आयोजित मेले में भी प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया । मेले में आई हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा और एएनएम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हमें समर्पण भाव से एक तय समय सीमा में बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना होगा। इसको एक सरकारी कार्य के रूप में नहीं बल्कि अभियान के रूप में लेकर चलना होगा, तभी हम अपने गांव, क्षेत्र, जिले, और प्रदेश को कुपोषण मुक्त कर सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अनुराग भार्गव, जिला कार्यक्रम अधिकारी डी के सिंह तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां