अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म ‘हलका’ का ट्रेलर लॉन्च

दिल्ली:EROS TIMES: केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एचसीएल की सीईओ और शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी रोशनी नदार मल्होत्रा, एमओएचयूए के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, संगीतकार तिकड़ी शंकर, एहसान और लॉय ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म ‘हलका’ के कलाकारों और राजधानी दिल्ली के करीब दो सौ बच्चों के दल के साथ सोमवार को कनॉट प्लेस स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में फिल्म ‘हलका’ का ट्रेलर लॉन्च किया।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नीला माधव पांडा द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार पारिजा फिल्म्स के साथ मिलकर परोपकारी शिव नादर फाउंडेशन की पेशकश वाली इस फिल्म में बाल अभिनेता तथास्तु पिचकू की मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रणवीर शौरी और पाओली डैम उनके माता-पिता की भूमिका में हैं।

15 से अधिक वैश्विक प्लेटफॉर्मों की यात्रा कर चुकी यह फिल्म खुले में शौचालय से मुक्त होने के लिए झोपड़पट्टी के एक बच्चे के सपने की कहानी कहती है, जिसका अपना एक निजी शौचालय है।
यह फिल्म उस बच्चे की वीरता और उसकी आकांक्षाओं की कहानी है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘मुझे दो महीने पहले दुर्गा शंकर और अन्य सहयोगियों के साथ फिल्म ’हलका’ को देखने का सुअवसर मिला।

स्वच्छ भारत अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है और नीला माधब पांडा निर्देशक और रोशनी नादर जैसे निर्माता के कारण ही यह अभियान सफल हो रहा है, क्योंकि इन्होंने इस अभियान के मर्म को समझते हुए इसके मजबूत संदेश को एक सशक्त माध्यम के जरिये प्रचारित-प्रसारित करके इसे जन-जन तक पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय भी इस फिल्म के मजबूत विषय के साथ गहरे तक जुड़ा हुआ है।

हम इस फिल्म के साथ साझेदारी करके बेहद प्रसन्न हैं, क्योंकि इस तरह की सरल कहानियां ही जनता के बीच एक स्थायी प्रभाव छोड़ती हैं। हमें विश्वास है कि पिचकू की अपनी शौचालय बनाने की यात्रा हर किसी के द्वारा देखी जानी चाहिए।
रोशनी नादर मल्होत्रा ने मनोरंजक होने के साथ-साथ एक प्रेरणादायक फिल्म से जुड़ने पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा कि शिव नादर फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत यह पहली पहला है, जो हमारे समाज का एक मजबूत प्रतिबिंब भी है, क्योंकि इसके दृष्टिकोण में मनोरंजन के साथ अहम संदेश भी है।
उन्होंने कहा, ‘शिव नादर फाउंडेशन इस फिल्म का हिस्सा बनकर प्रसन्न है, जो खुले शौचालय के सामाजिक मुद्दे के खिलाफ एक युवा बच्चे के व्यक्तिगत युद्ध को रेखांकित करता है।
उनका लक्ष्य न केवल अपने जीवन, बल्कि उसके आसपास के कई अन्य लोगों की जीनवशैली को बदलना भी है।

शिव नादर फाउंडेशन इस धारणा को प्रभावी ढंग से रेखांकित करता है कि परिवर्तन का ध्वजावाहक कोई भी हो सकता है, एक व्यक्ति भी और एक बच्चा भी। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म दूसरों को भी अपने सपने तक पहुंचने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम में संगीत निर्देशकों शंकर, एहसान और लॉय द्वारा फिल्म के शीर्षक ट्रैक का एक सुंदर प्रदर्शन भी किया गया।

उन्होंने कहा, ‘संगीत इस फिल्म की कथा का अभिन्न अंग है और हमें इस तरह की फिल्म से जुड़ने पर गर्व है, जो एक हल्के दिल से और मनोरंजक तरीके से एक प्रासंगिक सामाजिक विषय को सामने लाता है।
उन्होंने कहा, ‘हमें दृढ़ विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों के दिल और दिमाग पर स्थायी प्रभाव डालेगी।
हमें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म प्लेटफॉर्मों पर इस फिल्म के लिए बेशुमार प्यार मिला है और यही प्यार भारतीय लोगों से पाने के लिए ललायित हैं। बता दें कि ‘हलका’ 7 सितंबर को भारत में रिलीज होगी।

  • Related Posts

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    नृत्यस्थली के प्रथम वार्षिक समारोह में कथक, संगीत और आध्यात्मिकता का संगम; गुरु अर्चना बिनानी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दीं भावपूर्ण प्रस्तुतियां फरीदाबाद, 18 अक्टूबर 2026। भारतीय शास्त्रीय नृत्य,…

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली के जनकपुरी में अब फिल्म देखने का अनुभव पहले से अधिक आरामदायक और शानदार होने जा रहा है। वेव ग्रुप ने यूनिटी वन मॉल,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला