उत्तरप्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था गाय के नाम पर अल्पसंख्यकों की हत्याएं दलितों एवं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

नोएडा:EROS TIMES: महानगर काँग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा उत्तरप्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, गाय के नाम पर अल्पसंख्यकों की हत्याएं, दलितों एवं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी नसीब सिंह ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आयी है कानून व्यवस्था चरमरा गई है। जेल में हत्या कानून व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का प्रमाण है। जेल के अंदर हत्या यह सिद्ध करने के लिए काफी है कि जेल के अंदर से एक समानांतर आपराधिक साम्राज्य चलाया जा रहा है।
अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। चारों और अराजकता का माहौल व्याप्त है। महिला उत्पीड़न की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसी परिस्थितियों में एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते यह हमारा दायित्व हो जाता है कि उस गम्भीर परिस्थित को हम जनसाधारण के बीच लेकर जाएं और उन्हें उस हालात के प्रभाव से अवगत करायें। इसी वजह से हम लोगों को प्रदर्शन कर इस सरकार की नाकामियों को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल महोदय तक पहुंचना पड़ रहा है। आगे भी हम जनता की लड़ाई के लिए तत्पर हैं। आज के प्रदर्शन में शामिल नेताओं में प्रदेश सह प्रभारी नसीब सिंह, अध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र शर्मा, पूर्व प्रत्यासी राजेन्द्र अवाना, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता पवन शर्मा, लियाकत चौधरी, जितेंद्र अम्बावत, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पुरषोत्तम नागर, महिला अध्यक्ष पुष्पा काण्डपाल,विक्रम सेठी, समशेर अब्बासी, ललित अवाना, यतेंद्र शर्मा, ऋषि गौतम, विक्रम चौधरी, सीमा, फिरे सिंह नागर, संजय तनेजा, रामकुमार तंवर, जे सी मिश्रा, अब्वास रिजवी, सतीश पांचाल, रोहित सपरा एवं अरुण प्रधान सहित काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

  • Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां