वेदों की ओर लौटो- स्वामी दयानंद सरस्वती

गाजियाबाद:EROS TIMES: शुक्रवार को आर्य समाज राज नगर के मंन्त्री सत्यवीर आर्य ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि भारत में अंधविश्वास पाखंड भ्रष्टाचार चारो तरफ फैला हुआ है पूरे देश से अंधविश्वास पाखंड भ्रष्टाचार और कुरीतियों का यदि समूल नष्ट करना है तो स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना करते हुए नारा दिया था कि वेदों की ओर लौटो तभी से आर्य समाज में वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन किया जाता है। उसी क्रम में आर्य समाज राजनगर सोमवार 23 जुलाई से रविवार 29 जुलाई 2018 तक वेद प्रचार सप्ताह का भव्य आयोजन आर्य समाज मंदिर आर-5 /50-A, राजनगर गाजियाबाद में कर रहा है जिसमें आर्य जगत के बहुत ही उच्च कोटि के विद्वान वेद मनीषी आचार्य वीरेंद्र शास्त्री सहारनपुर से एवं वेद विदुषी लोकप्रिय भजनोपदेशिका कुमारी अंजली आर्या आदि हरियाणा से पधार रहे हैं, वेद प्रचार सप्ताह कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे तक जिसमें ऋग्वेदीय महायज्ञ, प्रवचन एवं भजनोंपदेश होगे व सायं कालीन सत्र 4:30 बजे से 6:30 बजे तक होगा।
संरक्षक श्रद्धये श्रद्धानन्द शर्मा ने कहा कि यह निर्विवाद मत है कि जब तक विश्व के लोग वेद की शिक्षाओं का अनुसरण नहीं करेंगे तब तक इस दुनियां से काम, क्रोध, लोभ, मोह, ईर्षा, द्वेष और हिंसा इत्यादि बुराइयों से मुक्ति नहीं मिलेगी,इसी को दृष्टि में रखते हुये ऐसे आयोजन किये जाते हैं।
सुभाष चन्द गुप्ता प्रधान ने बताया कि इस कार्यक्रम में बहुत भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है तथा प्रतिदिन चार यज्ञमान दंपत्ति वेद की पुनीत ऋचाओं से यज्ञ करेंगे।
समाज सेवी व स्वागताध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि ऋषि दयानन्द का उद्देश्य वेद रूपी सद्ज्ञान देकर आत्माओं को परमात्मा से मिलाना था।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री शशीबल गुप्ता,आचार्य रामेश्वर शात्री,प्रवीण आर्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस