कंपनियों में हुई हलचल आरबीआई ने मांगी निवेश की पूरी जानकारी

दिल्ली:EROS TIMES: आईसी यूनिवर्सिल लीगल के सीनियर पार्टनर तेजस चितलांगी ने कहा कि कंपनियों को निवेश के ऐसे स्ट्रक्चर की भी जानकारी देनी होगी, जिन्हें सख्त रुख अपनाए जाने पर तत्कालीन नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है।
इसी वजह से कंपनियों ने स्ट्रक्चर की जानकारी पहले नहीं दी थी। चितलांगी ने कहा कि यह मुश्किल स्थिति है क्योंकि इससे पहले के नॉन-कंप्लायंस के मामलों के सामने आने का डर है। कई कंपनियां विदेशी निवेश को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की पूछताछ के कारण हिल गई हैं।
निवेश करने का सिलसिला कई सालो के दौरान इन कंपनियों में हुए हैं। कंपनियों को निवेश की जानकारी के साथ डेक्लरेशन भी देना है। ऐसे में उन्हें गलत रिपोर्टिंग के गंभीर परिणाम का डर सता रहा है। आरबीआई ने इसके लिए कंपनियों को डिटेल फॉर्मेट दिया है।
इसके मुताबिक कंपनी के बड़े अधिकारी (कंपनी सेक्रेटरी या कोई डायरेक्टर) को साइन किया हुआ डिक्लेरेशन देना होगा, जिसमें लिखा होगा, ‘अब तक जो विदेशी निवेश मिला है और जिसकी जानकारी दी जा चुकी है, उसका इस्तेमाल प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 (पीएमएलए) के मुताबिक किया गया है।

कंपनियां यह डिक्लेरेशन नहीं देना चाहतीं। दरअसल, कई कंपनियों ने विदेशी निवेश की लिमिट या विदेशी करंसी में कर्ज संबंधी पाबंदियों से बचने की तरकीब अपनाई थी। वे नहीं चाहतीं कि नए रिपोर्टिंग सिस्टम की वजह से इसकी डीटेल सामने आए। लॉ फर्म खेतान ऐंड कंपनी में पार्टनर मोइन लाढा ने कहा, ‘आरबीआई और सरकार कुल विदेशी निवेश और उसकी क्वॉलिटी पर नजर रखना चाहते हैं।
कंपनियों को कुछ आशंकाएं हैं। ड्राफ्ट फॉर्म्स को देखने के बाद यह समझ नहीं आ रहा है कि विदेशी निवेश को पीएमएलए जैसे सख्त कानून से साथ क्यों जोड़ा जा रहा है, जबकि यह कानून खास मामलों से निपटने के लिए बनाया गया है।
सारी जानकरि कंपनियों से 22 जुलाई तक सभी डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इन्वेस्टमेंट के शुरुआती डेटा शेयर करने हैं। मोइन ने कहा, ‘कंपनियों के लिए वैसे भी इनडायरेक्ट इन्वेस्टमेंट पर नजर रखना मुश्किल होता है।’ विदेशी निवेश हासिल करने वाली कंपनी या लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप को यह भी बताना होगा कि फेमा के उल्लंघन को लेकर उसकी जांच एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी), सीबीआई या कोई दूसरी एजेंसी तो नहीं कर रही है। कंपनियां यह नहीं समझ पा रही हैं कि अगर उन्हें कोई नोटिस मिला है तो क्या उसे ‘जांच’ मानकर उसकी जानकारी देनी होगी? या नहीं?

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 23 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा