28 वी वार्षिक हुई पूरी राजस्थान कल्याण परिषद की

दिल्ली:EROS TIMES: राजस्थान कल्याण परिषद की 28वी वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक सामुदायिक भवन सैक्टर 34 में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष पवन शर्मा ने वर्ष भर हुए सारे कार्यक्रमों का ब्यौरा सदस्यों को बताया।
कोषाध्यक्ष जुगल किशोर भारती ने वर्ष भर आय एवं व्यय का लेखा जोखा सदस्यों को बताया। अध्यक्ष पवन शर्मा ने निशी अग्रवाल, जीवन डी जैन, सरिता गुप्ता एवं सीमा खण्डेलवाल को संस्था के लिए अपना अमूल्य समय देने एवं विभिन्न कार्यक्रमों को सुंदर तरीके से संयोजन करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

वर्ष 2018-19 की कार्यकारिणी गठित करने के लिए महेंद्र शाह को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। बैठक में ही 17 सदस्यों का वर्ष 2018-19 के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें अरविंद बैद को सर्व सम्मति से अध्यक्ष, राजेश खंडेलवाल एवं विष्णु गोयल को उपाध्यक्ष, महासचिव पद के लिए जीवन डी जैन, जुगल किशोर भारती कोषाध्यक्ष, प्रदीप गर्ग को सचिव एवं सुरेश पुरोहित को सह सचिव के लिए चुना गया।

इसके साथ ही कार्यकारिणी के 11 सदस्यों का चुनाव भी निर्विरोध सम्पन्न हुआ। वर्तमान अध्यक्ष पवन शर्मा ने नव नियुक्त अध्यक्ष अरविंद बैद का बुके देकर सम्मान किया एवं अरविंद बैद ने अपना कार्यभार संभाला। बैठक में उपस्तिथ गणमान्य सदस्यों में अनिल अग्रवाल, अंजनी सरार्फ, दिनेश माहेश्वरी, प्रकाश इनानी, आर सी बजाज, विक्रम अग्रवाल, पुखराज वैष्णव, एन के मालपानी, अरविंद सोनी, दिनेश चांडक, रामरतन शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां