चौदह अलग अलग भाषाओं में रामलीला- डिजिटल तकनीक पर ज्यादा फोक्स्

दिल्ली:EROS TIMES: देश – विदेश में होने वाली रामलीलाओं में ऐसा शायद पहली बार होगा जब यू ट्यूब फेसबुक के साथ साथ ऑन लाइन पोर्टल पर लालकिला ग्राउंड में होने वाली लव कुश रामलीला एक दो नहीं बल्कि दुनियां की अलग अलग 14 चौदह भाषाओं में दिखाई जाएगी।
नई दिल्ली के कांस्टटीटयूशन कल्ब में आयोजित हुई लीला की प्रेस कांफ्रेस में बॉलिवुड के पांच स्टार्स की मौजूदगी में यह जानकारी लीला के चैयरमेन अशोक अग्रवाल ने मीडिया को दी।
इस साल 10 अक्टबूर से 19 अक्टूबर तक होने वाली रामलीला की जानकारी मीडिया को देने के लिए आयोजित इस कांफ्रेंस में अब तक ढाई सौ से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके एक्टर अवतार गिल, आंखें में गोविंदा की लीड एक्ट्रेस रहर रितु शिवपुरी, सिंगर एक्टर शंकर साहनी के साथ टीवी एक्टर रूपेश कटारिया और पायस पंडित भी स्टेज पर मौजूद रहे।
लव कुश के चैयरमैन अशोक अग्रवाल के मुताबिक यंग स्टर्स इन दिनों सोशल साइट्स और डिजिटल तकनीक के साथ पूरी तरह से जुड़ते जा रहे है हमने भी इस ट्रेंड को गहराई से अध्ययन करने के बाद अपनी रामलीला को डिजिटल तकनीक के साथ और ज्यादा जोड़ने का फैसला किया, अशोक के मुताबिक पिछले साल यू टयूब पर लीला को नब्बे लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा इनमें यूरोपीय देशों के दर्शकों की संख्या में सबसे ज्यादा बढोतरी रही तो लीला की ऑन लाइन साइट पर हर दिन लीला देखने वालों का आंकड़ा बढता ही गया, यहीं वजह है हमने इस बार लीला को यू टयूब सहित दूसरी साइट्स पर एकसाथ 14 चौदह भाषाओं में दिखाने का फैसला किया है, हमने मुंबई से अलग अलग भाषाओं में लीला के लिए डबिंग करने वाले पचास से ज्यादा डबिंग आर्टिस्टों को इस काम के लिए अप्रोच किया है, हिंदी , संस्कृत, भोजपुरी, पंजाबी, तेलुगू तमिल के अलावा अंग्रेजी, रशियन, फ्रेंच आदि सात अलग अलग देशों की भाषाओं में लीला की डबिंग करके लीला को यू टयूब सहित लीला की साइट्स सहित कई और साइट पर अपलोड किया जाएगा।

रामलीला के सेक्रेटरी अर्जुन कुमार के मुताबिक इस साल लीला में अलग अलग किरदार निभाने के लिए पचास स्टार्स के साथ अग्रीमेंट कर लिया गया है। रामलीला की कांफ्रेंस में पहुंचे अवतार गिल ने बताया मैं पिछले तीन साल से लीला में अलग अलग किरदार निभा रहा हूं, इस साल मैं लीला में विभीषण का किरदार निभा रहा हूं तो वहीं रितू शिवपुरी सीता की मां सुनयना का रोल कर रही है। प्रख्यात भजन सिंगर शंकर साहनी इस बार गुरू वशिष्ठ का रोल कर रहे है। लीला की प्रचार समिति से जुडे सुमित वशिष्ठ के मुताबिक पहली बार इस साल दिल्ली में हम स्टेज पर करीब सात घंटे की लीला का मंचन करेंगे इस बीच किसी भी राज नेता या वीआईपी के आने के बावजूद रामलीला का मंचन रोका नहीं जाएगा और हर दिन लीला समाप्त होने पर ग्राउंड में मौजूद सभी दर्शकों को प्रसाद का वितरण किया जाएगा और दर्शकों की सुरक्षा और सुविधाओं पर सबसे ज्यादा फोक्स किया जा रहा है।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां