कैलाश सभागार सै0 27 नोएडा में भाजपा जिला महानगर की महत्वपूर्ण बैठक हुई

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के कैलाश सभागार सै0 27 नोएडा में जिला महानगर की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहें। बैठक का उद्देश्य मतदाता पुन:निरीक्षण अभियान रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी जी ने बताया कि 23 24 एवं 25 जून 2018 को बूथ सम्पर्क अभियान चलेगा। इसके तहत नये वोट बनवाने एवं फर्जी वोटों को सूची से हटवाने का काम किया जायेगा इसमें बूथ अध्यक्ष एवं उनकी टोली इस काम में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। बूथ मतदान केन्द्र की सूची जिला केन्द्र पर लगा दी जायेगी जिसमें 1300 से अधिक मत होगें उसमें अलग से पोलिंग बूथ बनाया जायेगा। वोट बनवाने का अभ्यिान 01 जनवरी 2018 को जिनकी आयु 18 वर्श हो चुकी है ऐसे सभी नौजवान फार्म नं. 6 भरकर अपना वोट बनवा सकतें है। इसी अभियान के तहत पन्ना प्रमुख भी बनाये जायेगें जो केन्द्र सरकार की 4 साल की उपलब्घियां को बूथ पर जाकर बतायेगें।
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि समय रहते हुए हम यह यह सब बूथ का काम कर लें। आप सब लोगों का संगठन के प्रति योगदान रहा। कार्यकतार्यों के द्वारा जो अभी चौपाल कार्यक्रम चलें वे सब कार्यक्रम सफल रहें। चौपाल कार्यक्रम में जो नोडल अधिकारी रहें उन अधिकारियों ने समस्याओं की सूची बनाकर समाधान कराने का काम षुरू कर दिया गया है। गौतमबुद्वनगर में केंद्र सरकार की 4 साल की कार्यो में केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा का भी योगदान रहा। मतदाता पुन:निरीक्षण अभियान बैठक में केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा ने कहा कि वोट बहुत लोग देना चाहते है जब वे लोग अपना मत का प्रयोग करने जाते है तो पता चलता है कि उनका वोट सूची में नही है। ऐसे लोग अपना अभी से अपना वोट जांच लें। हमारी सरकार ने जितने कार्य किये है अगर हम उन कार्यो को जनता तक सही तरीके से बताये ंतो निष्चित ही लाभ मिलेगा। उन्होनें बताया कि 8.5 करोड की लागत से मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। 70 करोड की लागत से बर्ड सेन्चुरी, 370 करोड की लागत से बोटानिकल गार्डन का कार्य कराया जा रहा है एवं जेवर में देश का सबसे बडा हवाई अड्डा जैसी योजनाएं के बारें में बताया। इस बैठक में मुख्य रूप से राकेश शर्मा, बिमला बाथम, नबाब सिंह नागर, मनोज गुप्ता, ब्रजपाल चौहान, संजय बाली, विनोद शर्मा मीडिया प्रभारी, मुकेश शर्मा, उमेंश त्यागी, सुशील शर्मा, युद्ववीर चौहान, चंदगीराम यादव, विनोद त्यागी, मोहन शर्मा, धर्मेन्द्र गुप्ता, दिनेश डिमरी, करतार चौहान, बिजेन्द्र नागर, सुदेश अवाना, बी एस शर्मा, प्रमोद प्रजापति, अन्नू शर्मा, योगेन्द्र चौधरी, डिम्पल आनन्द, चमन अवाना, सूरजपाल राणा, ललित मोहन शर्मा, एस पी चमोली, राजकुमार झां, विकास तिवारी, कमलेश मीणा, दुलीचन्द चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।

  • Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां