एक दिवसीय वैदिक सिद्धांत शिविर सम्पन्न

गाजियाबाद /EROS TIMES : आर्य केंद्रीय सभा महानगर गाजियाबाद के तत्वाधान में  वैदिक सिद्धांत शिविर आर्य समाज नया आर्य नगर मेरठ रोड गाजियाबाद में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री ओम प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
वैदिक सिद्धांत शिविर के मुख्य वक्ता आर्य जगत के उच्च कोटि के विद्वान पूज्य स्वामी धर्मेश्वरानन्द सरस्वती मंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश ने  अपने उद्बोधन में बताया की जनपद गाजियाबाद के समस्त आर्य समाजों में एकरूपता होनी चाहिए और यह भी अवगत कराया कि प्रत्येक आर्य समाज के पदाधिकारी नियम उप नियमों का पालन करते हुए आर्य समाजो को संचालित करें।
 इस अवसर पर  सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के कोषाध्यक्ष श्री माया प्रकाश त्यागी  ने वेदमंत्र के आधार पर एकरूपता पर बल दिया।
आर्य केंद्रीय सभा महानगर गाजियाबाद के संरक्षक आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ के प्रतिष्ठित सदस्य श्री श्रद्धानंद शर्मा ने उदाहरण देकर के आर्य समाजों   के पदाधिकारियों को सिद्धांतों के प्रति सजग रहने क्या आह्वान किया।
कोषाध्यक्ष श्री संत लाल मिश्र ने आर्य समाजों में प्रयोग होने वाली रसीद बुक,रजिस्टर इत्यादि के रखरखाव का डेमोस्ट्रेशन दिया और वैदिक सिद्धांत शिविर पर एक प्रखर उद्बोधन दिया जिसकी पूरी सभा ने करतल ध्वनि के साथ प्रशंसा की।
 सभा का कुशल संचालन मंत्री श्री नरेंद्र कुमार पांचाल द्वारा किया गया।
अंत में प्रधान श्री सत्यवीर चौधरी  ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया शांति पाठ के साथ वैदिक सिद्धांत शिविर संपन्न हुआ आर्य समाज नया आर्य नगर मेरठ रोड के द्वारा कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों,विद्वानों को भोजन कराया गया इसमें जनपद के ज्यादातर आर्य समाजों के पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रुप से सर्वश्री ज्ञानेंद्र सिंह आर्य प्रधान,कृष्ण देव आर्य मंत्री,उमेश दत्त आर्य कोषाध्यक्ष, (आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गाजियाबाद) डॉ.आर के आर्य भूड भारतनगर,सतीश सहारण गोविंदपुरम,प्रवीण आर्य,प्रेमपाल सिंह,नंदग्राम,हरवीर सिंह,अरुण वशिष्ठ,यज्ञवीर चौहान,वेद प्रकाश आर्य,सत्य पाल आर्य श्री रमेश आर्य,सुरेश कुमार गर्ग, बालेश्वर पांचाल,अश्वनी बत्रा इत्यादि दल बल के साथ उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां