वीरे दी वेडिंग की विशेष स्क्रीनिंग में पहुंचीं सोनम कपूर आहुजा

दिल्ली:EROS TIMES: बाॅलीवुड दीवा सोनम कपूर आहुजा ने अपनी नवीनतम रिलीज फिल्म वीरे दी वेडिंग की विशेष स्क्रीनिंग के लिए राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पीवीआर सिनेमाघर का दौरा किया।
दरअसल वह इस फिल्म के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए थियेटर पहुंची थीं जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
इस मौके पर उन्होंने आम लोगों के साथ-साथ मीडिया से बातचीत की और अपनी नई फिल्म के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की जिसमें प्रमुख भूमिकाओं में करीना कपूर खान, स्वर भास्कर, शिखा तलसानिया भी हैं।

आम दर्शकों के साथ सोनम भी अपनी इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के लिए बेहद उत्साहित एवं रोमांचित देखीं। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए सोनम ने कहा, यह एक अच्छी व्यावसायिक फिल्म है।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म में कोई पुरुष या महिला है या नहीं। मैं इस फिल्म में काम करके वाकई में बहुत खुश हूं ! मैं अपनी बहन रिया कपूर के लिए वास्तव में खुश हूं, जिन्होंने एक रचनात्मक निर्माता के तौर पर पूरी टीम के लिए बहुत सकारात्मक रही। फिल्म को दर्शकों से मिल रही बेहतरीन प्रतिक्रिया को लेकर मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं।

उल्लेखनीय है कि रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी द्वारा सह-निर्मित वीरे दी वेडिंग एक महिला केंद्रित कॉमेडी फिल्म है, जिसे शशांक घोष द्वारा निर्देशित किया गया है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स, अनिल कपूर फिल्म्स एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर के तहत बनी इस फिल्म में सुमित व्यास, विश्वास किनी, मनोज पाहवा, नीना गुप्ता, विवेक मुश्रान, एडवर्ड सोनेनब्लिक आदि की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 13 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां