मीनाक्षी लेखी ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

दिल्ली:EROS TIMES: नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने अपने क्षेत्र के बुज़ुर्गों के लिए एक ख़ास संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया।

एक शाम वरिष्ठ नागरिकों के नाम से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, पालिका केंद्र में सायं 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में बुज़ुर्गों के लिए पुराने गानों की महफ़िल सजाई गई जिसका उपस्थित बुज़ुर्गों ने ख़ासा लुत्फ़ उठाया।
भूले बिसरे गीत के इस रंगारंग कार्यक्रम को और भी ख़ास बनाया बॉलीवुड के पार्श्वागायक मोहित चौहान ने जिनकी सुरीली आवाज़ ने पुराने सदाबहार गीतों को और भी ताज़ा और आकर्षक बना दिया।

इस कार्यक्रम में बुज़ुर्गों के म्यूज़िकल ट्रूप के गायकों ने भी परफार्म किया तथा ऑर्केस्ट्रा के मधुर धुन पर बुज़ुर्ग कलाकारों ने अपनी आवाज़ में पुराने गाने गा कर अपने खोए हुए हुनर का जलवा दिखाया।

मीनाक्षी लेखी ने इस अवसर पर पगड़ी पहनाकर कई बुज़ुर्ग नागरिकों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए लेखी ने कहा कि बुज़ुर्ग नागरिकों के लिए आमतौर पर कोई ख़ास कार्यक्रम आयोजित नहीं होते हैं, अतः मेरे मन में यह विचार कई दिनो से आ रहा था की मैं उनके लिए कोई ख़ास कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें आमंत्रित करूँ एवं उनसे मुलाक़ात करूँ।
कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस एवं एनडीएमसी के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस