श्री चित्रगुप्त प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव

नोएडा:EROS TIMES: सम्पूर्ण मानव जाति का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा जोकि शिवशक्ति मन्दिर, सी ब्लाक, सेक्टर 55, नोएडा मे है की प्राण प्रतिष्ठा के आठ वर्ष पूरे होने पर श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास व श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के मुख्य न्यासी राजन कुमार ने आज भव्य पूजन समारोह का आयोजन किया।

सेक्टर 55, सी ब्लाक नोएडा स्थित श्री चित्रगुप्त सुशोभित आस्था के केंद्र शिवशक्ति मन्दिर में आयोजित उक्त धार्मिक कार्यक्रम का श्री गणेश नवग्रह पूजन व भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा के साथ किया गया जिसको पंडित राम नारायण शास्त्री ने विधि विधान से संपन्न किया |

पूजा अर्चना के बाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नन्दन सहाय का सम्मान किया गया।
सम्मान के बाद मेट्रिक मे उच्चतम अंक अर्जित करने वाली आरुशी सक्सेना को पुरूस्कृत व सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया, शिक्षा की ललक व लगन से हाईस्कूल में A ग्रेट व इंटरमीडिएट में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष स्थान पाने वाली चित्रांश प्रतिभाओ की हौसलाअफजाई के लिए उन्हें पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

उसके बाद संकीर्तन के साथ समापन प्रसाद वितरण व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे मे 1000 से ऊपर की संख्या मे लोगों ने प्रशाद ग्रहण किया|

आयोजक मुख्य न्यासी समाजसेवी राजन श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित हुए उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन करुणेश शर्मा ने किया । कार्यक्रम के दोरान टी एन गोविल, अशोक श्रीवास्तव, आर के सक्सेना, श्रीवास्तव वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंदर श्रीवास्तव, सेक्टर 55 के आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष गजेंदर सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक सिन्हा, अतुल नागपाल, आर के सक्सेना, संजीव माथुर, ज्योति सक्सेना, डॉक्टर गिरीश शुक्ला, डॉक्टर एस चौधरी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट नक्शे पर गाजियाबाद स्थित वेव सिटी तेजी से एक प्रमुख ‘स्मार्ट डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर रही है। लगभग 4,200 एकड़ में फैली इस टाउनशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 12 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली