जीवन जीने का आधार यम नियम- डॉ. दीपक सिंघल

ग़ाज़ियाबाद:EROS TIMES: रविवार,22-04-2018 को स्व० लता भाटिय़ा की स्मृति मे ध्यान योग शिविर का आयोजन शिवालिक पार्क अशोक नगर मे किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य डॉ दीपक सिंघल पधारे।

योग शिविर का प्रारम्भ ओ३म् की ध्वनि और गायत्री मंत्र से सुभाष गर्ग द्वारा किया गया, उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम,भस्रिका, और सिंह गर्जना का अभ्यास कराया।

अशोक शास्त्री ने बम्बइया हास्यासन का अभ्यास कराया गया। देवेन्द्र हितकारी जी द्वारा दीर्घ श्वसन प्राणायाम,कपाल भांति, अनुलोम-विलोम अग्निसार,बाह्य व आंतरिक कुम्भक,भ्रामरी व ध्यान का अभ्यास कराया गया व इसके लाभों की चर्चा की।

समारोह के मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. दीपक सिंघल द्वारा “जीवन जीने का आधार ‘यम नियम” इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला ।

उन्होंने सर्व प्रथम पूण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि देने के पश्चात बताया की हम सब खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं और उसी के प्रयास में लगे रहते हैं,समस्याएं फिर भी घेरे रहती हैं,ये अनादि काल से चली आ रही हैं।

महाऋषि पातंजलि ने सूत्र रूप में धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष के रूप में अस्टांग योग दिया था,आज उसकी महती आवश्यकता है यम,नियम, आसान,प्राणायाम,प्रत्याहार, धारणा,ध्यान और समाधि का वर्णन करते हुए बताया कि यम जीवन के कष्टों को दूर करते हैं।यम भी पांच अहिंसा,सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य ओर अपरिग्रह बताए ओर इनकी विस्तृत चर्चा की।

समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ.संजय जिंदल (होमियोपैथीक फिजिशियन) ने स्पर्श चिकित्सा व इसके लाभों की विस्तृत चर्चा की साथ ही प्रेक्टिकल रूप में अशील को बैठाकर उन्हें स्पर्शकर डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया, और कहा “जहां चित्त वहां प्राण” जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।
संस्थान के अध्यक्ष के. के. अरोड़ा ने आगामी योग कार्यक्रमों की जानकारी दी ।

अंत मे सुभाष गर्ग,संयोजक द्वारा सभी योग क्लासों से आये पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सभी साधकों का धन्यवाद किया, इस कार्यक्रम मे लगभग 250 से अधिक साधक मौजूद थे ।

कार्यक्रम का कुशल सञ्चालन अखिल भारतीय योग संस्थान के महामंत्री देवेन्द्र हितकारी व रेखा गुलाटी ने किया।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के प्रांतीय महामंत्री प्रवीण आर्य ओ३म् का सिमरण किया करो, प्रभु के सहारे जिया करो, जो दुनियाँ का मालिक है,नाम उसी का लिया करो। व वीना वोहरा ने”सुख भी मुझे प्यारे हैं,दुःख भी मुझे प्यारे हैं” नामक गीत सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्व नरेन्द्र शिशोदिया, एम पी सिंह,डॉ. आदर्श चोपड़ा,अजय मित्तल, तुलिका गर्ग,वीना निश्चल,शालिनी राजपूत,चरथ कुमार,बी जी पाल व आर के मदान आदि अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दयावती द्वारा शांतिपाठ व प्रार्थना के साथ सभा सम्पन्न हुई।
ठंडाई ग्रहणकर सभी ने ख़ुशी-२ अपने घरों को प्रस्थान किया।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस