आप पार्टी जनता के पैसे पर डांका डालकर अपने कार्यकर्ताओं को गैर कानूनी तरीके से नियुक्ति कर रही- अजय माकन

दिल्ली:EROS TIMES: अजय माकन का कहना है, की इसमें कोई आश्चर्य की बात नही है कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों के 9 सलाहकारों की नियुक्तियां रद्द कर दी है क्योंकि शुंगलु कमेटी ने अपनी 28 नवम्बर 2016 की रिपोर्ट में यह कहा था कि दिल्ली सरकार ने आम आदमी पार्टी के 71 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में अनियमितताए की थी

आप पार्टी की दिल्ली सरकार जनता के पैसे पर डांका डालकर अपने कार्यकर्ताओं को गैर कानूनी तरीके से नियुक्ति कर रही रही जबकि उनको दिल्ली का प्रशासन दिल्ली के लोगों की भलाई के लिए चलाना चाहिए था।

नई दिल्ली, 17 अप्रैल, 2018 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अजय माकन ने कहा कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के मंत्रियों के 9 सलाहकारों की नियुक्तियां रद्द कर दी है इसमें कोई आश्चर्य की बात नही है क्योंकि शुंगलु कमेटी ने अपनी 28 नवम्बर 2016 की रिपोर्ट में यह कहा था कि दिल्ली सरकार ने आम आदमी पार्टी के 71 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में अनियमितताए की थी। न सिर्फ उनकी नियुक्ति गैर कानूनी थी बल्कि बहुत सारे लोगों को वेतन/रिअम्बरसमेंट 1.30लाख रुये प्रतिमाह तक दिया गया था जो कि पहले कभी नही हुआ।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आप पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा की गई 9 सलाहाकरां की नियुक्तियों को रद्द कर दिया है और यह कहा है कि इन पदों को गैर कानूनी तरीके से बनाया गया है उसी प्रकार यह नियुक्तियां भी गैर कानूनी थी।

एक आदेश मे मंगलवार को जनरल प्रशासन विभाग ने कहा कि उनको गृह मंत्रालय से एक स्पष्टीकरण 10 अप्रैल को मिला है कि इन 9 पदों की जो नियुक्ति की गई थी वह उस सूची में नही है जो कि मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों के लिए पदों की अनुमति की गई थी और इन पदों को बनाने के लिए केन्द्र सरकार से अनुमति नही ली गई थी क्योंकि इन लोगों को को-टर्मिनस के आधार पर नियुक्त किया गया था जबकि गृह मंत्रालय के आफिस मेमोरेंडम दिनांक 3/9/1997 के जी.ए.डी में यह कहा गया था।

माकन ने कहा कि आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने न सिर्फ इन 9 पदों की नियुक्ति में अनियमितताए की थी जबकि उन्होंने मत्रियों के 21 संसदीय सचिव की नियुक्ति भी गैर कानूनी ढंग से की थी। आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने आप पार्टी के समर्थकों को टैक्स पेयर के पैसो का दुरुपयोग करते हुए उच्च वेतन पर सलाहकारों तथा अन्य पदों पर नियुक्तियां की है। जिनको कि गृह मंत्रालय के आदेश के चलते खत्म करना पड़ा।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों के हितों में काम नही कर रही है। जबकि लोगों ने इनको अप्रत्याशित बहुमत देकर दिल्ली की बागडोर सौंपी थी। माकन ने कहा कि आप पार्टी की दिल्ली सरकार जनता के पैसे पर डांका डालकर अपने कार्यकर्ताओं की गैर कानूनी तरीक से नियुक्ति कर रही रही जबकि उनको दिल्ली का प्रशासन दिल्ली के लोगों की भलाई के लिए चलाना चाहिए था।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 9 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस