नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना के बिना पत्रकारिता अधूरी है

नोएडा:EROS TIMES: नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना के बिना पत्रकारिता अधूरी है। यह समाज का दर्पण ही नहीं, बल्कि सत्यम, शिवम और सुंदरम की अभिव्यक्ति है। इसमें समाज का प्राण निहित है।

यह विचार माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, नोएडा परिसर के प्रोफेसर अरुण भगत ने बुधवार को सेक्टर−62 स्थिति प्रेरणा जनसंचार संस्थान व प्रेरणा शोध न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय ‘संचार एवं मीडिया कौशल’ कार्यशाला के छटवें दिन ‘नैतिक मूल्य और मीडिया’ विषय पर व्यक्त किए।

प्रो. अरुण भगत ने कहा कि नैतिक मूल्यों के बिना पत्रकारिता का कोई महत्व नहीं है। यह जल्दबाजी में लिखा गया साहित्य होता है। यह ज्ञान, विज्ञान और अनुभव को हस्तान्तरण करने का एक सशक्त माध्यम है। यह देश में सभ्यता, संस्कृति और प्राचीन परम्पराओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने की संवाहक बनी रहे। समाज में नैतिकता बनाए रखने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। राष्ट्र में उच्च आदर्शों को स्थापित करने के लिए इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। नागरिकों में वैचारिक जागरूकता लाना इसका प्रमुख ध्येय होना चाहिए।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के संविधान के अनुच्छेद 19 (1) में सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दी गई है, जो सबके लिए बराबर है। मीडिया के लिए संविधान में कोई अलग से उल्लेख नहीं है। अरुण भगत ने बताया कि इसके तहत कोई भी व्यक्ति न सिर्फ विचारों का प्रचार-प्रसार कर सकता है, बल्कि किसी भी तरह की सूचना का आदान-प्रदान करने का अधिकार रखता है। हालांकि, यह अधिकार सार्वभौमिक नहीं है और इस पर समय-समय पर युक्तियुक्त निर्बंधन लगाए जा सकते हैं।

प्रो. अरुण भगत ने कहा कि नैतिक मूल्यों का निर्धारण समाज करता है और ये समाज द्वारा ही बनाए जाते हैं। इनकी पत्रकार के मार्गदर्शन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि चीन में मीडिया को कम स्वतंत्रता के बाद भी वहां पर आचार संहिता है।

कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका के बाद मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ समाज द्वारा माना गया है। समाज में जब लोगों का कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका से भरोसा उठ जाता है, तब वे पत्रकारिता की तरफ उम्मीद की किरण से देखते हैं। पत्रकारिता उनकी उम्मीदों पर खरा उतरती रहे, नहीं तो लोगों का इस पर से भरोसा उठ जाएगा।

प्रो. अरुण भगत ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को बताया कि पत्रकारिता को लोक कल्याण का माध्यम भी कहा जाता है। पत्रकारों के सामाजिक जीवन के व्यवहार में ऊंचाई होनी चाहिए। नैतिक मूल्य देश, काल और परिस्थिति के अनुसार बदलते रहते हैं। भारत और अमेरिका के मूल्य बिल्कुल भिन्न हैं। उन्होंने बताया कि शांतिकाल और आपातकाल के मूल्य अलग-अलग होते हैं। हमारे प्राचीन धर्मग्रंथों में जो मूल्य हैं, वही पत्रकारिता के हैं। तथ्यों के आधार पर ही पत्रकारिता करनी चाहिए।

तथ्य‚ सत्य और पवित्र होते हैं। सही और सटीक तथ्य सत्य को उजागर में पत्रकारों की मदद करते हैं। इसके बगैर आप लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकते।
कार्यशाला के इसी सत्र में ब्लाग लेखन का अभ्यास आदित्य देव त्यागी ने किया।

‘आज तक’ हिन्दी न्यूज चैनल के असिस्टेंट प्रोड्यूसर नीरज सिंह ने पैनल डिस्कशन का प्रतिभागियों को टीवी डिवेट के समान ही अलग-अलग समूहों में बांट कर पूर्व से निधारित बिषय पर बहस कराई। श्री नीरज सिंह ने प्रतिभागियों को अलग-अलग पार्टियों के प्रतिनिधि के हिसाब से तीन समूहों में अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया।

दूसरे सत्र में प्रतिभागियों ने अखबार के दफ्तर में पहुंच कर अखबार कैसे निकलता है और खबरें क्या होती हैं इसकी जानकारी हासिल की। वहां मौजूद स्थानीय संपादक ने अखबार से जुड़ी जानकारियां और अखबार का प्रकाशन भी दिखाया। इसके बाद प्रतिभागियों ने ‘सुदर्शन न्यूज’ चैनल का भ्रमण कर वहां भी खबरें कैसे आती हैं, कैसे चलाई जाती हैं आदि की जानकारी प्राप्त की।

कार्यशाला में पधारे अतिथियों का स्वागत व आभार दिवस प्रमुख डा. अखिलेश मिश्र व डा. कविता त्यागी ने किया। कार्यशाला का संचालन अर्चित कुमार ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह जी, वर्गाधिकारी शिव प्रताप जी, डा. बीएस निगम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित