स्माइल इंडिया: अनमोल है आपकी मुस्कुराहट

दिल्ली:EROS TIMES: स्माइल इंडिया का ‘गिफ्ट ए स्माइल 2018’ कार्यक्रम पिछले दिनों एयरपोर्ट होटल रेडिसन ब्लू में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संस्था के सोलह वर्षों के क्रियाकलापों एवं गतिविधियों दर्पण बना, जिसके जरिये बताया गया कि कैसे वर्ष 2002 से वर्ष 2017 तक संस्था की गतिविधियों के साथ इसके सदस्यों की संख्या में वृद्धि हुई।

बता दें कि डॉ. सुशांत उमरे (‘स्माइल इंडिया’ के ट्रस्टी) और उनकी बेटी डॉ. इशिता उमरे (‘स्माइल इंडिया’ की निदेशक) भारत में अपनी तरह का पहला एक गैर सरकारी दंत चिकित्सा संगठन चलाते हैं, जिसमें आधुनिक दंत चिकित्सा सहायता के साथ वंचित लोगों की सेवा किया जाता है।

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग हस्तियां उपस्थित हुईं, जिनमें उस्ताद शुजात खान, सुपरमॉडल सोनालिका सहाय, लक्ष्मी राणा, फिटनेस प्रशिक्षक अनूस चैहान, वेस्णा जैकब और ब्लॉसम कोचर, उनकी बेटी सामन्था कोचर आदि शामिल थे।

इन लोगों ने वर्तमान दुनिया में आपकी मुस्कुराहट कैसे महत्वपूर्ण है, के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। उन्होंने दर्शकों के साथ एक सुपरहिट ‘मुस्कुराहट प्रतियोगिता’ को भी जज किया।

इस कार्यक्रम में सलाम बलाक ट्रस्ट के बच्चों की ओर से ‘मरीज मस्त, डेंटिस्ट पस्त’ नामक संगीतमय प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें प्रख्यात गायिका शुभा मुदगल और उनके बैंड आदित्य बलानी, गौरव बलानी, जन महाजन, अनिल चावला और ऑडियो इंजीनियर नितिन जोशी के द्वारा एक शानदार संगीत प्रदर्शन ‘एलिक्जिर’ का प्रदर्शन भी किया गया।

बता दें कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के निजी दंत चिकित्सक डॉ. सुशांत उमरे उत्तर भारत के एक प्रख्यात कॉस्मेटिक डेंटिस्ट हैं और 35 वर्षों से ‘एस्थेटिक डेंटिस्ट्री’ पर काम कर रहे हैं, जबकि डॉ. सुशांत उमरे के की बेटी डॉ. इशिता उमरे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘स्माइल इंडिया’ एक ऐसा संगठन है, जो वंचित जनता के लिए नवीनतम और सस्ती दंत चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने और भविष्य के युवा दंत चिकित्सकों को समुदाय सेवा का अनुभव हासिल करने और दंत चिकित्सा के गुर सीखने का अवसर प्रदान करता है।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 52 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान