अजय माकन: अरविन्द केजरीवाल को इस्तीफा देना होगा

दिल्ली:EROS TIMES:दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी मंगलवार 20 मार्च 2018 को समय 12 बजे केजरीवाल के निवास स्थान पर प्रदर्शन करके मांग करेंगे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा दे तथा दिल्ली की जनता का विश्वास तोड़ने के लिए माफी मांगे। – अजय माकन का यह कहना है

केजरीवाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके और मजीठिया के बीच में क्या सौदा हुआ है कि उन्होंने कोर्ट में पत्र लिखकर उनसे माफी मांगी है जबकि केजरीवाल ने मजीठिया के ड्रग माफिया के साथ संबध होने की बात कही थी।

केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए तथा दिल्ली के लोगों के साथ धोखा करने के लिए माफी मांगनी चाहिए.

नई दिल्ली, 16 मार्च 2018 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ साठगांठ है जिसके चलते केजरीवाल ने माफी मांगते हुए उनको क्लीनचीट दे दी है जबकि केजरीवाल ने मजीठिया के खिलाफ ड्रग माफिया से संबध होने की बात कही थी। माकन ने कहा कि यह माफी नामा उस समय आया है जब पब्लिक डोमेन में यह चर्चा है कि स्पेशल टास्क फोर्स ने उच्च न्यायालय ने अपनी रिपोर्ट दी है जिसमें यह कहा गया है कि प्रथम दृष्टा श्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ प्रर्याप्त सबूत है।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवादाताओं को संबोधित करते हुए श्री अजय माकन ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी मंगलवार 20 मार्च 2018 को समय 12 बजे केजरीवाल के निवास स्थान पर प्रदर्शन करके मांग करेंगे कि वे अपने पद से इस्तीफा दे तथा दिल्ली की जनता का विश्वास तोड़ने के लिए माफी मांगे।

माकन ने कहा कि केजरीवाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके और मजीठिया के बीच में क्या सौदा हुआ है कि उन्होंने कोर्ट में पत्र लिखकर उनसे माफी मांगी है जबकि केजरीवाल ने श्री मजीठिया के ड्रग माफिया के साथ संबध होने की बात कही थी।

माकन ने कहा कि एक तरफ तो एसटीएफ है जिसने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि मजीठिया के खिलाफ जांच करने के लिए पर्याप्त सबूत है, दूसरी ओर केजरीवाल उनसे कोर्ट में माफी मांगते है। उन्होने कहा कि केजरीवाल की माफी मांगने का समय संदेह के घेरे में आता है। श्री माकन ने कहा कि यह एक साधारण माफी नही है बल्कि केजरीवाल द्वारा मजीठिया को पब्लिक परशेप्सन में क्लीन चीट देने का एक प्रयास है, जबकि मजीठिया का मामला समस्त पंजाब में विस्तृत रुप से चर्चित था।

माकन ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों की भलाई के लिए कुछ न करने की जगह धरने पर बैठ रहे है इसलिए वे आने वाले समय में इस प्रकार की बहुत सारी माफिया मांगेगे।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस