विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के उपलक्ष में तम्बाकू जागरुकता कैम्प

नोएडा:EROS TIMES: विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के उपलक्ष में जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, गौतमबुद्ध नगर द्वारा नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन, बी-110ए, सैक्टर-6 में प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक तम्बाकू जागरुकता एंव स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया। कैम्प का उद्घाटन नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  विपिन मल्हन द्वारा किया गया। जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की डा0 श्वेता खुराना ने उपस्थित लोगों को तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया, उन्होंने बताया कि एक बीड़ी या सिगरेट में 7000 से अधिक जहरीले रसायन होते हैं, जिनमें से 70 से कैन्सर जैसी घातक बीमारी होती है और सेकेंड हैण्ड स्मोक या निष्क्रिय धूम्रपान से गर्भवती महिलाओं में गर्भपात होने का खतरा होता है।
धर्मशिला अस्पताल से प्रेसीडेन्ट डा0 एस0 खन्ना ने लोगों को कैन्सर की रोकथाम, उपाय तथा कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने कैन्सर के लक्षणों जैसे कि लम्बे समय से गले में खरास, खाॅंसी, स्तन में गाँठ एवं शरीर में कहीं पर भी गाँठ का होना के बारे में अवगत कराया। जिला अस्पताल की डा0 रेनू ने तम्बाकू एंव शराब छुड़ाने के तरीके बताए । कैम्प में आई सभी महिलाओं का निःशुल्क स्तन के कैन्सर की जाॅंच की गई। इसके अलावा कैम्प में स्वास्थ्य विभाग से आये जनरल फिजिशियन, दन्त रोग, आदि विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा लगभग 200 लोगों की जाॅंच की गई।
एन0ई0ए0 अध्यक्ष  विपिन कुमार मल्हन  ने धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर एन0ई0ए0 में तम्बाकू जागरूकता एंव स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 श्वेता खुराना डा0 आर0बी0 कुशवाहा, डा0 गरिमा, डा0 जैसमीन तथा उपस्थित सभी डाक्टरों को धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर , महासचिव वी0के0सेठ, वरि0 उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन, सह कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा के साथ-साथ अजय अग्रवाल,आकाश गुप्ता, राहुल नैययर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे ।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस