आईएमएस नोएडा में डेक-एक्सीलेंस 2018 कार्यक्रम का आयोजन

नोएडा:EROS TIMES:इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में डेक-एक्सीलेंस 2018 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पिछले 10 वर्षों से कार्यरत स्टॉफ एवं फैकल्टी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की चेयरपर्सन शिल्पी गुप्ता, प्रेसिडेट राजीव कुमार गुप्ता, निदेशिका डॉ. कुलनीत सुरी के साथ सभी स्टॉफ एवं फैकल्टी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्टॉफ एवं फैकल्टी को संबोधित करते हुए शिल्पी गुप्ता ने बताया कि हमें खुशी है कि आज आईएमस के 50 से अधिक स्टॉफ एवं फैकल्टी पिछले 10 या इससे अधिक वर्षों से संस्थान में अपनी सेवा देते आ रहे हैं। हम आशा करते हैं कि आगे भी इसी प्रकार से संस्थान में पारिवारिक माहौल सतत बना रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान को आगे ले जाने में उसके कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण होता है। इनकी उपेक्षा कर आप कामयाब नही हो सकते।

संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में विपन कुमार अग्रवाल एवं प्रताप गिरी को डेक-एक्सीलेंस स्टार के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं संस्थान ने रिषि, आशुतोष, शैलेन्द्र, गौरव एवं प्रकाश झा को स्टार “परफॉरमर ऑफ द इयर” के खिताब से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के छात्र एवं छात्राओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश कर चार चांद लगाए।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस