काँग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा काला दिवस मनाया गया।

Noida:EROSTIMES:केंद्र की मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने पर महानगर काँग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा काला दिवस मनाया गया। महानगर काँग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में काँग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय सैक्टर 19 पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष मुकेश यादव ने प्रदर्शन में संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी पुरी तरह से फेल है इसकी वजह से भरतीय अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने भी कहा था कि यह मोदी सरकार की संगठित लूट है। राजेन्द्र अवाना ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबन्दी से भरस्टाचार एवं आंतकवाद पर अंकुश लगाने की बात की थी लेकिन हकीकत से कोसों दूर है। महिला अध्यक्ष पुष्पाकाण्डपल ने कहा कि नोटबन्दी एवं जीएसटी से भारतीय अर्थव्यवस्था तहस नहस हो गई है।जीएसटी छोटे व्यापारियों पर बड़ी चोट साबित हुई है। राजकुमार त्यागी ने कहा कि नोटबन्दी के एक साल बाद भी व्यापारी एवं आम जनता उबर नहीं पाए हैं। लियाकत चौधरी ने कहा कि जीएसटी को उलझा दिया गया है और व्यापारी अपना काम देखे की जीएसटी की उलझन सुलझाए। जीएसटी को सरल करना आवश्यक है जिससे व्यापारियों को फायदा हो। आज के प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता पवन शर्मा, योगेश शर्मा, रोहित सपरा, राजकुमार भारती, ललित अवाना, शहाबुदीन, जितेन्द्र अम्बावत, संजय तनेजा, फिरे सिंह नागर, एन के झा, विक्रम सेठी, सतेन्द्र शर्मा, राजेश विश्कर्मा, ऋषि गौतम, यतेन्द्र शर्मा, अब्बास रिजवी, अमर सिंह परिहार, गुड़िया चौहान, वीरो देवी अरुण प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    गाजियाबाद की सुबह आज भी दो अलग-अलग दुनियाओं में जागती है। एक दुनिया वह है, जहां शहर की पुरानी धड़कन अब भी उसी रफ्तार से चलती है। दूसरी दुनिया वह…

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 11 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 25 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 73 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज