कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ का नया पोस्टर जारी, अब 15 दिसंबर को होगी रिलीज

नई दिल्ली.EROS TIMES: साल 2013 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘फुकरे’ ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत धूम मचाई थी, और साथ ही साथ दर्शकों को भी खूब रोमांचित किया था। इस फिल्म ने करीब 50 करोड़ का बिजनेस किया था। ‘फुकरे’ के बाद अब ‘फुकरे रिटर्न्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर रंग जमाने और दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म ‘फुकरे’ की तरह इस फिल्म में भी पुलकित सम्राट, अली फजल, गौरव शर्मा, ऋचा चड्ढा अपनी पुरानी भूमिकाओं को दोहराते नजर आएंगे। लॉन्च हुए इस पोस्टर में एक्टर पुलकित सम्राट, अली फजल, मनजोत सिंह और वरुण शर्मा नजर आ रहे हैं। पूरी टीम ऊपर चेन से लटक रहे फुकरे रिटर्न्स के पोस्टर को देख रही है और पंच लाइन में लिखा गया है कि इसे डेजा चू कहते हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों को खासा पसंद आया था और इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट बनाने का फैसला किया है। पोस्टर को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।इस फिल्म को मृगदीप सिंह लाम्बा डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी कहानी को विपुल विग ने लिखा है। पहले इस फिल्म को 8 दिसंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसे 15 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले भी फिल्म के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। पहले आई फिल्म ‘फुकरे’ को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। वहीं इस फिल्म का भी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 22 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 39 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा