छात्राओं ने विधायक के साथ बैठकर मांगा, स्वच्छ पेयजल और शौचालय

छात्राओं ने विधायक जेवर से की खुलकर, अपने मन की बातें

तहसील जेवर के गांव दयानतपुर में लगा नेत्र शिविर

EROS TIMES
नोएडा/ जेवर: तहसील जेवर के गांव दयातनपुर में सर्वहितकारी इंटर काॅलेज के प्रांगण में विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने नेत्र शिविर का उदघाटन किया। इसी दौरान विधायक जेवर ने विद्यालय का आकस्मिक दौरा किया तथा अपने विधायक को अपने बीच में पाकर छात्राओं के चेहरे पर आश्चर्यचकित कर देने वाले भाव नजर आये। आधा घंटे बच्चियों के साथ बैठकर विधायक ने बच्चियों की समस्याओं को विस्तार से जाना और किसी भी समस्या की स्थिति में फौरन विधायक तक पहुॅचाने के लिए अपना मोबाईल नम्बर भी वितरित किया। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी की बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना को आगे बढाने का संकल्प दोहराते हुए विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ’’छात्राओं का शिक्षित होना समाज और देश की तरक्की के लिए बेहद जरूरी है। शिक्षित समाज से जाति और गोत्र के बंधन टूटेंगे तथा देश आगे बढेगा। आप सभी मेहनत से पढकर, वह मुकाम हासिल करें, जिससे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन हो।’’ विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने कक्षा 11 की मेधावी छात्रा विनक शर्मा व प्रवेश सिंह के आग्रह पर विद्यालय के प्रांगण में बच्चियों के लिए अलग से टाॅयलेट बनवाने, पेयजल तथा कम्प्यूटर अध्यापक की व्यवस्था करने का आश्वासन बच्च्यिों को दिया।
   नेत्र शिविर में करीब 66 मरीजों का उपचार किया गया तथा 06 मरीज काला मोतिया बिंद के रूप में चिन्हित किये गये, जिनमें से 03 को नोएडा स्थित आई केयर अस्पताल सैक्टर 27 में आॅपरेशन के लिए भेजा गया। इस अवसर पर विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ’’इस प्रकार के और भी नेत्र शिविरों का आयोजन  आगे किया जाता रहेगा तथा सामान्य उपचार के लिए शीघ्र ही सीएमओ से वार्ता कर, आगे भी शिविरों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की जांच एंव दवाईयों का पर्याप्त मात्रा में प्रबंध भी किया जायेगा।’’ 
इस अवसर पर विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के साथ ठा0 हंसराज सिंह, ओमप्रकाश पारासर, भीम सिंह छौंकर, उदयवीर सिंह, हरिदत्त शर्मा, मुरलीधर शर्मा, चैधरी अमरपाल सिंह, उदयवीर चैधरी, राजकुमार शर्मा, धर्मवीर सिंह, तेजपाल सिंह प्रधानाचार्य, श्यामलाल शर्मा, मौज्जम खांन आदि लोग मौजूद रहे।
  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस