भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रीगणेश

नोएडा/EROS TIMES:  सेक्टर 82 में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ हुआ | सुबह 10 बजे सभी सेक्टरवासी सेन्ट्रल पार्क में एकत्रित हुए जहाँ पर विद्वान ब्राम्हणों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच भगवान्  का पूजन कराया गया |तदोपरांत ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा सेक्टर 82 एवं सेक्टर 93 में में निकाली गयी |कलश यात्रा यात्रा का जगह जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया | कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंची जहाँ पर कथा व्यास आचार्य पुष्कर कृष्ण जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महात्म्य,अमर कथा ,शुकदेव जन्म आदि कथाओं का सुन्दर वर्णन किया | पुष्कर कृष्ण जी महाराज ने कहा कि जब मनुष्य के जन्म जन्मांतर के पुण्य उदय होते हैं तभी उसे श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होता है | कलिकाल में केवल प्रभु भक्ति ही मोक्ष का सबसे सुलभ साधन है | कलियुग में मनुष्य तमाम व्यसनों के कारण भक्ति मार्ग से विलग होता जा रहा है ऐसे में भगवत नाम सुमिरन से मनुष्य पाप कर्मों से बच सकता है | आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 30 अक्टूबर दिन सोमवार को पांडव चरित्र ,मन की कथा आदि प्रसंगों का वर्णन किया जायेगा |
इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ,एनके सोलंकी ,रवि राघव ,देवमणि शुक्ला ,पंकज झा ,शिवब्रत तिवारी ,मुन्ना चौधरी ,सुशील पाल ,अंगद सिंह ,अंकित तिवारी ,वीरू सिंह ,अनूप सिंह ,संतोष तिवारी ,शिव शंकर सिंह ,आर के शर्मा ,विश्वेन्द्र शर्मा ,राम लखन लखेड़ा ,घनश्याम जोशी ,ओम थापा ,परमवीर सिंह सहित तमाम आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे |

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस