‘जग्गा जासूस’ में संजय दत्त निभाएंगे ये रोल, आमिर से अमिताभ तक कर चुके ये काम।

मुंबई, इरोस टाइम्स। रणबीर कपर की फ़िल्म ‘जग्गा जासूस’ रिलीज़ होने वाली है और फ़िल्म को लेकर धीरे-धीरे नए खुलासे हो रहे हैं। पहले ख़बर आयी कि गोविंदा फ़िल्म में केमियो कर रहे हैं। अब सुनने में आ रहा है कि संजय दत्त भी फ़िल्म से जुड़े हैं। मगर, वो पर्दे पर दिखायी नहीं देंगे, सिर्फ़ उनकी आवाज़ सुनायी देगी।

ख़बरों के मुताबिक़, संजय सूत्रधार बने हैं और ‘जग्गा जासूस’ की कहानी को नेरेट करेंगे। अनुराग बसु डायरेक्टेड फ़िल्म में रणबीर के साथ कटरीना कैफ़ फ़ीमेल लीड रोल में हैं। वैसे संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म में रणबीर कपूर ही लीड रोल निभा रहे हैं, तो ‘जग्गा जासूस’ के लिए संजय को राज़ी करना रणबीर के लिए मुश्किल काम नहीं रहा होगा। बॉलीवुड में पिछले कुछ वक़्त में ऐसी कई फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं, जिनकी कहानी किसी सुपरस्टार के नेरेशन से आगे पढ़ी है। 

हाल ही में हुई ‘राब्ता’ में लीड रोल्स सुशांत सिंह राजपूत और कृति सनोन ने निभाये। दो जन्मों की इस कहानी के सूत्रधार इरफ़ान ख़ान बने। अमिताभ बच्चन वैसे तो कई फ़िल्मों की कहानी अपनी आवाज़ में कह चुके हैं, मगर इस साल वो विद्या बालन की फ़िल्म ‘बेगम जान’ के सूत्रधार बने।

‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, फ़रहान अख़्तर और अनुष्का शर्मा ने लीड रोल्स निभाये, मगर कहानी में एक और ख़ास किरदार था, जिसका नाम प्लूटो था- फै़मिली डॉग। दिलचस्प बात ये है कि इस किरदार की आवाज़ बॉलीवुड के सबसे दमदार ख़ान आमिर बने थे।

‘दंगल’ में वैसे तो आमिर ख़ान, फ़ातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा लीड रोल्स में थे, जिन्होंने महावीर फोगाट, गीता फोगाट और बबीता फोगाट के किरदार निभाये थे, मगर एक और दिलचस्प किरदार फ़िल्म में था। महावीर फोगाट के भांजे का, जिसे अपारशक्ति खुराना ने निभाया था। ‘दंगल’ की कहानी अपारशक्ति के किरदार के नज़रिए से ही दिखाई गयी थी।

‘रईस’ में शाह रुख़ ख़ान ने टाइटल रोल निभाया तो नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी पुलिस अफ़सर के किरदार में थे। फ़िल्म की कहानी नवाज़ की वॉयस-ओवर के साथ शुरू होती है और आगे बढ़ती है। कई बार फ़िल्मों के लीड करेक्टर के नेरेशन से कहानी शुरू की जाती है। ऐसी फ़िल्मों में ‘ट्यूबलाइट’ शामिल है, जिसकी शुरुआत सलमान के किरदार लक्ष्मण सिंह बिष्ट के नेरेशन से होती है। पूरी फ़िल्म लक्ष्मण के नज़रिए से ही दिखायी गयी है। फ़िल्म में सोहेल ख़ान, सलमान के भाई के रोल में हैं।

‘मेरी प्यारी बिंदु’ की कहानी लीड एक्टर आयुष्मान खुराना के वॉयस-ओवर के साथ शुरू होती है, जो परिणीति चोपड़ा के प्यार की गिरफ़्त में होता है। ‘हाफ़ गर्लफ्रेंड’ में अर्जुन कपूर ने बिहारी युवक का रोल निभाया है, जो अंग्रेजी नहीं बोल पाता। फ़िल्म की कहानी के सूत्रधार वो ख़ुद बने, जबकि फ़ीमेल लीड रोल में श्रद्धा कपूर नज़र आयीं। ‘नूर’ में सोनाक्षी सिन्हा ने असंतुष्ट जर्नलिस्ट का रोल प्ले किया। फ़िल्म की शुरुआत ‘नूर’ के वॉयस-ओवर से होती है, जो अपनी दिनचर्या के बारे में बताती है। 

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 24 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित