सपा के सदस्यता अभियान में सैकड़ों ने ली सदस्यता।

नोएडा, इरोस टाइम्स: समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतिम दिन नोएडा महानगर में दर्जनों स्थानों पर सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पन्द्रह जून को विशेष सदस्यता अभियान दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके चलते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा नोएडा महानगर के ज्यादतर बूथों पर एवं जिले में महत्वपूर्ण स्थानों पर कैम्प लगाये गये। कैम्प में पार्टी की सदस्यता को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखेने को मिला। जिले के सदस्यता प्रभारी सत्यवीर सिंह प्रजापति ने मौके पर पंहुचकर सदस्यता की समीक्षा की। नोएडा महानगर प्रभारी बीर सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में उक्त कैंपों का आयोजन हुआ।

सेक्टर-27, 19, 20, 9, 12 25, फुटा कालोनी छिजारसी, सदरपुर, भंगेल, सर्फाबाद, बहलालेपुर, इलाहाबास व चैड़ा गांव व सेक्टर-70 में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। नोएड़ा विधानसभा पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमे पूर्व प्रत्याशी सुनील चैधरी एवं सदस्यता अभियान के प्रभारी सत्यवीर प्रजापति ने हजारों की संख्या में लोगों को सदस्य दिलाई।

नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान बूथों पर उमड़ रही भीड़ों से यह साबित हो रहा हैं कि भाजपा सरकार से जनता का अब मोह भंग हो रहा है। सपा वादा नहीं करती बल्कि विकास में विश्वास करती है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रेशपाल अवाना ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। आये दिन नोएडा शहर में संगीन अपराध हो रहे हैं। ऐसा लगता हैं कि बदमाशों को पुलिस का कोई भय ही नहीं है।

इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी ओमदत्त शर्मा, व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष कालू यादव, मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष डा. आश्रय गुप्ता, वीएस चौहान, चिन्टू त्यागी, भरत प्रधान, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राजेश अवाना, विकास यादव, विकास चैहान, रंजीत झा, अमित नागर, एसएन चैधरी, राजू पंडित, राजपाल दीक्षित, रंजित सिंह बिष्ट, श्रीचंद शर्मा, शाह आलम, विकास यादव, प्रवीण शर्मा, धमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस