गाय को मिले ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा संत गुरमीत राम रहीम इंसा।

‘जट्टू इंजीनियर’ के प्रीमियर पर संत गुरमीत राम रहीम इंसा ने की प्रधानमंत्री से मांग

नई दिल्ली : डॉ. एमएसजी के उपनाम से मशहूर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम इंसा ने भारत में गोवंश के सम्मान को और ऊंचा उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि गाय को‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाये । साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे गाय का दूध पीएं, न कि उसका मांस खाएं। संत गुरमीत राम रहीम इंसा ने यह अपील बुधवार को अपने आनेवाली फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ के दिल्ली में आयोजित प्रीमियर पर की। इस मौके पर करीब बीस हजार लोगों ने गो-हत्या रोकने की शपथ ली। खास बात यह कि फिल्म के प्रीमियर और शपथ-ग्रहण के बाद सभी लोगों के लिए ‘काऊ मिल्क पार्टी’ का आयोजन किया गया। एक साथ बीस हजार लोगों द्वारा एक ही जगह पर एक साथ गाय का दूध सेवन करने की इस अनोखी घटना ने एक विश्व रिकॉर्ड भी बना गया, जिसके लिए इसे ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में भी शामिल किया गया।

गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की अपनी मांग के समर्थन में  संत गुरमीत राम रहीम इंसा ने कहा कि गाय को हमारे धर्म में मां का दर्जा दिया गया है, क्योंकि गाय हमें पीने के लिए दूध ही नहीं देती, बल्कि कई भयावह बीमारियों से भी हमारी रक्षा करती है। गाय का दूध बहुत ही लाभकारी होता है, वहीं गो-मूत्र और उसका गोबर बैक्टीरिया को फैलने से भी रोकता है।

इस मौके पर अपनी आनेवाली फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ की कामयाबी को लेकर भी पूर्ण ऊर्जावान एवं आश्वस्त संत गुरमीत राम रहीम इंसा ने कहा कि फिल्म निर्माण के पीछे हमारा मकसद पैसा कमाना नहीं,बल्कि समाज में सुधार और बदलाव लाना है। ‘जट्टू इंजीनियर’ भी हमारी इसी थीम पर बेस्ड फिल्म है, जो हास्य में लिपटे मनोरंजन के साथ समाज को एक साफ-सुथरा संदेश भी देगी। डॉ. एमएसजी कहते हैं कि ‘जट्टू इंजीनियर’एक कॉमेडी फिल्म जरूर है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा संदेश छिपा है। दरअसल, इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए‘स्वच्छ भारत अभियान’ की झलक भी दिखाई देगी। इस फिल्म में हास्य के जरिए संदेश दिया गया है कि हर गांव अगर हिम्मत करे, तो आत्मनिर्भर बन सकता है और विकास में सरकार की मदद कर सकता है। ‘जट्टू इंजीनियर’ की कहानी एक पिछड़े गांव के आसपास घूमती है। इस गांव में स्कूल तो हैं, पर शिक्षक नहीं हैं । इस गांव में रहने वाले लोग बहुत आलसी और ड्रग्स पर आश्रित हैं। इसी गांव का सुधार करने के मकसद से यहां एक हेडमास्टर का आगमन होता है और उसे अपने मकसद को हासिल करने के दौरान क्या कुछ झेलना पड़ता है, कितनी मुसीबतें उठानी पड़ती हैं, यही इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है। मैं दोहरी भूमिका में नजर आऊंगा।

उन्होंने बताया कि 19 मई को रिलीज होने जा रही ‘जट्टू इंजीनियर’ को सेंसर बोर्ड ने ‘यू’ सर्टिफिकेट दिया है,जिससे स्पष्ट है कि आप इस फिल्म को पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी हकीकत एंटरटेनमेंट प्रा. लि. ने अगली फिल्म पर भी काम शुरू कर दिया है,जिसका नाम होगा ‘ऑनलाइन गुरुकुल’।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 13 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां