ए. आर. रहमान ने नोएडा में अपने निर्देशन वाली पहली फिल्म ‘ली मस्क’ का भारत में एक्सक्लूसिव शुभारंभ किया।

नोएडा, इरोस टाइम्स: भारत में सिनेमा दिखाने वाली सबसे बड़ी कंपनी पीवीआर सिनेमाज ने विश्व की पहली वर्चुअल रियल्टी (वीआर) मल्टीसेंसरी एपिसोडिक फीचर फिल्म ‘ली मस्क’ प्रदर्शित करने के लिए एकेडमी अवार्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान की वाईएम मूवी के साथ भागीदारी की है। रहमान ने अपने निर्देशन वाली ली मस्क बनाकर अपनी उपलब्धियों के ताज में एक और नगीना जोड़ लिया है। अब यह संगीतकार आज नोएडा के माॅल आॅफ इंडिया में एशिया के एकमात्र वीआर लाॅन्ज पीवीआर ईसीएक्स में अपनी वीआर मूवी का एक्सक्लूसिव भारतीय शुभारंभ कर रहे हैं।

ली मस्क का भारतीय शुभारंभ 24 अप्रैल को इंटेल-कीनोट के तहत ‘एनएबी’, लास वेगास में हुए प्रदर्शन के बाद ही हुआ है। इत्र, मोशन, स्पाशियल साउंड और विजुअल दृश्यों का मिला-जुला अनुभव दर्शकों को पोस्टिराॅन द्वारा विशेष रूप से डिजाइन की गई वोयाजर चेयर पर स्टीरियोस्मोकिक इफेक्ट देगा।
जैसा कि टाइटिल से स्पष्ट है कि यह फिल्म खुशबू पर आधारित है और इस खुशबू की दीवानगी ने ही उसे निगल लिया।

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर रोम में शूट की गई यह फिल्म अनाथ उत्तराधिकारी और शौकिया संगीतज्ञ जूलियट के सफरनामे से शुरू होती है जो एक मिशन के तहत देवी के रूप में चर्चित होती है। उसकी जिंदगी में नाटकीय बदलाव तब आता है जब वह एक अज्ञात संदेश प्राप्त करती है और इससे वह अपने रहस्यमय अतीत में चली जाती है। एआर रहमान द्वारा लिखित, निर्देशित और संगीतबद्ध की गई इस फिल्म में नोरा अर्नेजेदेर, गाय बर्नेट, मुनीरिह जहांपुर तथा मरियम जोहराब्यान ने मुख्य भूमिका निभाई है।

मीडिया को संबोधित करते हुए पीवीआर लिमिटेड के सीईओ गौतम दत्ता ने कहा, “हमारे लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि रहमान की पहली निर्देशित फिल्म के लिए हमने वाईएम मूवीज के साथ भागीदारी की है। चूंकि यह फिल्म विश्व में पहला वीआर अनुभव देगी इसलिए हम विशुद्ध मनोरंजन की असीम संभावनाएं पेश करने के लिए बहुत सारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। भारत में ऐसी वीआर सिनेमाई फिल्मों की रिलीज करने के साथ ही पीवीआर डिजिटल दुनिया की हाई-एंड टेक्नोलाॅजी में एक संपूर्ण तल्लीनता का वादा पूरा करती है और फिल्मों के शौकीन की जिज्ञासा को शांत करती है। हमारी अद्वितीय वीआर टेक्नोलाॅजी की बदौलत दर्शक ली मस्क का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे और उम्मीद है कि इससे जुड़े सभी अंशधारकों के प्रयासों को सराहेंगे।”

इस मौके पर संगीतकार अब वाईएम मूवीज के निर्देशक एआर रहमान ने कहा, “हम ली मस्क के भारतीय शुभारंभ के लिए पीवीआर सिनेमाज के साथ भागीदारी करते हुए गौरवान्वित हैं। इस अनूठी मूवी इमर्शन को भारत में पेश करने के लिए इससे बेहतर सहयोगी कोई नहीं हो सकता था। इस मूवी से मल्टीसेंसरी और स्टीरियोस्मोकिक अनुभव मिलेगा और मुझे उम्मीद है कि दर्शक यह अनुभव पाकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यह मूवी संवेदनशील और खूबसूरत दृश्यों से लबरेज है जो निश्चित तौर पर दर्शकों का मन मोह लेंगे। हम सकारात्मक नजरिया रखते हैं कि पहली वीआर फिल्म दर्शकों के दिमाग पर छा जाने में सक्षम होगी और उनकी भरपूर तारीफ बटोरेगी।”

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव