केन्द्रीय सहकारी सेवा सहकारी भूमि तथा गृह निर्माण समिति लिमिटेड के द्वारा किये गए करोड़ों रुपयों के घोटाले।

नोएडा, इरोस टाइम्स: नोएड़ा प्राधिकरण के डी.सी.ई.ओ. व नोडल अधिकारी (करप्शन) सौम्य श्रीवास्तव से मुलाकात कर प्रशान्त त्यागी, डॉ. अंजू पचौरी, कर्नल बसरा व अनीता सिंह ने केन्द्रीय सहकारी सेवा सहकारी भूमि तथा गृह निर्माण समिति लिमिटेड के द्वारा किये गए करोड़ों रुपयों के घोटालों, प्राधिकरण द्वारा सेक्टर निवासियों की सुविधा हेतु आवंटित भूमि पर बिना अनुमति भवन का निर्माण करने, प्राधिकरण के नियमों अनुसार तकरीबन दस वर्षों से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक सामुदायिक भवन के संचालन हेतु वैधिक समिति गठित नहीं किये जाने, आम जन से एकत्रित करोड़ों रुपयों के आय-व्यय का कोई भी ब्यौरा जनरल बॉडी, प्राधिकरण, सोसाइटी रजिस्ट्रार आदि के समक्ष प्रस्तुत न किये जाने सहित अन्य गम्भीर अनियमितताओं की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने कि मांग की है।

नोएड़ा प्राधिकरण द्वारा उक्त समिति को जनहित में 1927.38 वर्ग मीटर भूमि आवंटित करते हुए सामुदायिक केंद्र के निर्माण पश्चात् इसके संचालन हेतु एक अनुबंध /करार वर्ष 1992 में किया गया था जो कि वर्ष 2007 में समाप्त हो गया है, परन्तु करीब 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी प्राधिकरण ने इस समिति से न तो सामुदायिक केंद्र का कब्ज़ा वापिस लिया व् न ही कोई हिसाब किताब लिया। सेक्टरवासी डॉ. अंजू पचौरी व अन्य ने उक्त समिति पर तथ्यपूर्ण आरोप लगाते हुए सामुदायिक केंद्र के निर्माण, संचालन व प्रबंध समिति के गठन में किये गए घोटाले व अन्य अनियमितताओं कि जाँच कि मांग कि है। डी.सी.ई.ओ. व नोडल अधिकारी (करप्शन) सौम्य श्रीवास्तव ने इस सम्बन्ध में परियोजना अभियंता एस.सी. मिश्रा को जाँच कर रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए हैं।

  • Related Posts

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    नोएडा के सेक्टर-27 में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर-27 के डी-98 के बाहर खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से…

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    गाजियाबाद की सुबह आज भी दो अलग-अलग दुनियाओं में जागती है। एक दुनिया वह है, जहां शहर की पुरानी धड़कन अब भी उसी रफ्तार से चलती है। दूसरी दुनिया वह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 16 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 25 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 14 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 73 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल