बिपाशा से सलमान और रणवीर से दीपिका तक, एक से ज्यादा के साथ रहा है इन स्टार्स का अफेयर।

बॉलीवुड डेस्क, इरोस टाइम्स: बिपाशा बसु की आज शादी की पहली सालगिरह है। उन्होंने एक साल पहले 30 अप्रैल, 2016 को एक्टर करन सिंह ग्रोवर से शादी की थी। इनके अफेयर की चर्चा तब से शुरू हुई थी, जब दोनों फिल्म ‘अलोन’ (2015) की शूटिंग कर रहे थे। वैसे, बिपाशा फिल्मों के साथ ही अपने लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। वे बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका स्टेटस कभी सिंगल नहीं रहा। इंडस्ट्री में आने के साथ ही उनका नाम किसी न किसी से जुड़ा रहा। बता दें कि बिपाशा ही नहीं ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनका नाम भी किसी न किसी से जुड़ा रहा है। डीनो, जॉन और हरमन के साथ रहा बिपाशा का अफेयर…

1. अब तक इनसे जुड़ा नाम…

– बिपाशा (38 साल) को 1996 में एक होटल में सुपर मॉडल रही मेहर जेसिया ने देखा और उन्हें मॉडलिंग की फील्ड में आने का ऑफर दिया। इसी साल बिपाशा ने गोदरेज सिंथोल सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता। इसके बाद वे डीनो मोरिया के साथ कमर्शियल ऐड में नजर आईं। इसी बीच दोनों में दोस्ती बढ़ी और अफेयर हुआ। दोनों ने फिल्म ‘राज’ (2002) में साथ काम किया। दोनों का अफेयर 6 साल चला और ब्रेकअप हो गया। इसके बाद फिल्म ‘जिस्म’ (2003) की शूटिंग के दौरान बिपाशा और जॉन अब्राहम की नजदीकियां बढ़ी। दोनों के बीच 10 साल तक अफेयर चला और लिव-इन में भी रहे। जॉन से ब्रेकअप के बाद 2014 में बिपाशा ने हरमन बावेजा के साथ अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया। ये अफेयर भी कुछ महीने ही चला। बिपाशा का नाम उनकी फिल्म ‘जोड़ी ब्रेकर्स’ के को-स्टार आर. माधवन से भी जुड़ा। 2015 में बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर को डेट करना शुरू किया और फिर दोनों ने 2016 में शादी कर ली।

2. सलमान खान एक ऐसे स्टार हैं, जिनका अफेयर कई एक्ट्रेसेस के साथ रहा..

– संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक के साथ सलमान के अफेयर के किस्से सुनने को मिले। 1980 के दौरान सलमान और संगीता बिजलानी के बीच अफेयर शुरू हुआ। ये वो दौर था जब संगीता ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। लंबे समय तक दोनों के बीच अफेयर चला। बात शादी तक आ गई थी, लेकिन दोनों में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद 1993 में सलमान ने सोमी अली को डेट करनी शुरू किया। लेकिन सलमान के रवैए के कारण सोमी उनसे अलग हो गई। सलमान और ऐश्वर्या राय का अफेयर 1999 से शुरू हुआ और दोनों 2002 में अलग हो गए। इसी बीच फिल्म ‘लकी’ (2005) की को-स्टार स्नेहा उल्लाल के साथ भी उनका नाम जुड़ा। 2005 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यूं किया’ की शूटिंग के दौरान सलमान और कैटरीना कैफ के अफेयर के चर्चे खूब उड़े। सलमान, कैटरीना को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस थे। लेकिन 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने ‘पार्टनर’ (2007), ‘हैलो’ (2008), ‘एक था टाइगर’ (2012) में साथ काम किया।

3. अक्षय कुमार के अफेयर मॉडल…

– एक्ट्रेस पूजा बत्रा, शिल्पा शेट्टी से लेकर रेखा तक से रहे हैं। रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ उनके अफेयर की खबरें तो इतनी ज्यादा पॉपुलर थीं कि सुनने वालों को लगने लगा था कि अक्षय शायद इन्हीं में से किसी से शादी कर लेंगे, लेकिन आखिर में उन्होंने ट्विंकल खन्ना का हाथ थामा। सबसे पहले उनका अफेयर मॉडल पूजा बत्रा के साथ रहा। 90 के दौर में अक्षय और पूजा के बीच अफेयर शुरू हुआ, ये वो वक्त था जब अक्षय ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया था। इस दौरान पूजा की गिनती सुपर मॉडल्स में की जाती थी। 1991 में अक्षय को फिल्म ‘सौगंध’ ऑफर हुई। फिल्म में डेब्यू करने के साथ ही उन्होंने पूजा का साथ छोड़ दिया। 1992 में आई फिल्म ‘खिलाड़ी’ के साथ अक्षय का नाम उनकी को-स्टार रही आयशा जुल्का के जुड़ा। दोनों ने ‘दिल की बाजी’ (1993), ‘वक्त हमारा है’ (1993), ‘जय किशन’ (1994) में साथ काम किया। 1994 में आईं फिल्म ‘मोहरा’ के साथ ही अक्षय और रवीना टंडन का अफेयर शुरू हुआ। तीन साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। ‘खिलाड़ी’ सीरिज की फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ (1996) में रेखा के साथ काम करने को दौरान ये अफवाह भी उड़ी कि दोनों में अफेयर हैं। 1994 की फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ की शूटिंग के दौरान अक्षय और फिल्म की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बीच नजदीकियां बढ़ी। शिल्पा, अक्षय के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि अक्षय उनके अलावा ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे हैं तो उनका दिल टूट गया और उन्होंने अक्षय से दूरी बना ली।

4. दीपिका पादुकोण ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके अफेयर्स भी लगातार सुर्खियों में रहे…

– दीपिका ने 2005 में लैक्मे फैशन वीक में रैम्पवॉक कर डेब्यू किया था। मॉडलिंग के दिनों में उनका अफेयर निहार पंड्या के साथ रहा। 2008 में फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों की’ शूटिंग के दौरान दीपिका और रणबीर कपूर पास आए। लेकिन, दीपिका के अनुसार, मीडिया के दखल के कारण ये रिश्ता टूट गया। दोनों ने ‘ये जवानी है दीवानी’ (2013), ‘तमाशा’ (2015) में साथ काम किया। 2011 में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान वे बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ के साथ भी नजर आईं। किसिंग करते हुए दोनों की फोटो भी मीडिया में चर्चा का विषय रही। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) में साथ काम करने के दौरान दीपिका और रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे रहे।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस