स्टोक्स खेल के साथ ही साथ ही साथ अपने गुस्से के लिए भी रहते हैं चर्चा में!

स्पोर्ट्स डेस्क, इरोस टाइम्स: IPL-10 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने गुजरात लायंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। पुणे की जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर बेन स्टोक्स। 26 साल के स्टोक्स खेल के साथ ही गुस्से के लिए चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 13 मार्च 2014 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 मैच में जीरो पर आउट होने के बाद गुस्से में अपना हाथ तोड़ लिया था।

ऐसे निकाला था अपना गुस्सा…

-वेस्ट इंडीज के लेफ्ट आर्म स्पिनर क्रिशमर संटोकी की बॉल पर बोल्ड होने के बाद स्टोक्स गुस्से में ड्रेसिंग रूम पहुंचे। यहां उन्होंने जोर से लॉकर पर हाथ मारा, जिससे उनकी कलाई और उंगली फ्रेक्चर हो गई थी। इस वजह से वे टी20 वर्ल्ड कप (2014) भी नहीं खेल पाए थे। इस इंसीडेंट के बाद स्टोक्स ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बचपन में एक क्लब क्रिकेट मैच के दौरान भी परफॉर्मेंस से निराश होने पर वो ऐसी हरकत कर चुके हैं। उन्होंने तब गेट पर हाथ मारा था।

वर्ल्ड कप 2016 के बाद चले गए थे डिप्रेशन में…

-2016 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में वेस्ट इंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट ने बेन स्टोक्स के ओवर में लगातार 4 छक्के मारकर टीम को टी20 वर्ल्डकप जिताया था। फाइनल मैच हारने के बाद स्टोक्स अपनी परफॉर्मेंस की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे। उस मैच में स्टोक्स ने सिर्फ 13 रन बनाए थे और 2.4 ओवर में 41 रन भी खर्च कर दिए थे।

बनाई पहली आईपीएल सेन्चुरी…

– गुजरात के खिलाफ मैच में स्टोक्स ने 63 बॉल पर 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से नॉटअाउट 103 रन की इनिंग खेली। यह उनके आईपीएल और टी-20 करियर की पहली सेन्चुरी है। ये स्टोक्स का पहला आईपीएल भी है। इस इनिंग की बदौलत पुणे सुपरजाइंट ने गुजरात लायंस को 5 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पुणे ने 5 विकेट पर 167 रन बना लिए।

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 23 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा