मोदी विजय रथ को रोकने के लिए सोनिया गांधी बना रहीं रणनीति।

नई दिल्‍ली, इरोस टाइम्स: कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी इस समय पार्टी को फ्रंट से लीड करती नजर आ रही है। वहीं दूसरी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में भी अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। हालांकि आपको बता दें कि इन दिनों सोनिया गांधी की तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही हैं। हाल ही में उन्होंनेअमेरिका से कई टेस्‍ट कराने के बाद दिल्‍ली वापस लौटी हैं।

गुजरात दंगों और पोटा के इस्तेमाल ने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली यूपीए(बीस से ज्‍यादा पार्टियों का गठबंधन) को वाजपेयी शासन को पछाड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। अब मोदी लहर में आगे बढ़ता भाजपा का रथ क्षेत्रीय पार्टियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में क्षेत्रीय पार्टियां अपने अस्तित्‍व की रक्षा के लिए सोनिया गांधी के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस के साथ गठबंधन को बेहतर विकल्‍प मान रही हैं। ऐसे में साल 2004 की यादें फिर ताजा हो गई हैं।

सोनिया गांधी के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस को 1999 लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन सोनिया गांधी और उनकी टीम ने मौके को पहचाना और 2004 में गठबंधन (यूपीए) बनाया और अलग-अलग विचारधारा के होने के बावजुद पार्टियों को एकजुट किया। इसी गठबंधन ने तात्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे प्रभावशाली और सफल नेता के ‘इंडिया शाइनिंग अभियान’ की चमक धीमा कर दिया।

इस बार विपक्षी पार्टिंयों के एकजुट होने का मंच बना है अगामी राष्‍ट्रपति चुनाव। ये राष्‍ट्रपति चुनाव सोनिया गांधी के एक्‍शन में लौटने का मौका भी कहा जा सकता है, क्‍योंकि पिछले काफी समय से कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ही फ्रंट सीट पर बैठे नजर आ रहे थे। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब सोनिया गांधी ने फिर कमान अपने हाथों में थाम ली है।

सोनिया गांधी इन दिनों राष्‍ट्रपति चुनाव में एनडीए को कड़ी चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही हैं। वह अन्‍य पार्टियों के नेताओं से चर्चा कर रही हैं, ताकि विपक्ष की ओर से एनडीए के सामने राष्‍ट्रपति चुनाव में एक मजबूत प्रतिद्वंदी विरोध दर्शाने के लिए मैदान में उतारा जा सके। इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया से मुलाकात की। इस मुद्दे पर विभिन्न दलों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाने वालीं सोनिया गांधी ने मौजूदा राजनीतिक सियासत पर उनसे चर्चा हुई।

पिछले दिनों सोनिया गांधी ने जदयू के नीतिश कुमार और सीपीएम के मुखिया सीताराम येचुरी से मुलाकात की। एनसीपी चीफ शरद पवार से टेलीफोन पर बात की। सीपीआइ के डी राजा को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि सोनिया जल्‍द ही तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, आरजेडी के लालू यादव और समाजवादी पार्टी के नेताओं से भी जल्‍द मुलाकात करेंगी। दरअसल, सोनिया गांधी विपक्ष को एकजुट कर एक बार फिर भाजपा के विजय रथ को रोकने की रणनीति बना रही हैं।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला