याहियागंज गुरुद्वारे में बैसाखी पर योगी आदित्यनाथ ने टेका मत्था

नई दिल्‍ली, इरोस टाइम्स: प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने बैसाखी पर लोगों को
अपार बधाई दी है। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ गुरुद्वारा भी गए। लखनऊ के याहियागंज गुरुद्वारे में योगी आदित्यनाथ ने मत्था भी टेका। इस दौरान योगी ने गुरुद्वारे में बैठकर वहां पर पाठ भी सुना।

इस पवित्र और पावन मौके पर योगी बोले कि- हम सब को, और खुद को किसी भी विवाद का हिस्सा नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिख धर्म ‘त्याग और सेवा’ का संदेश देता है। हमें उन संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कैसे करें और इसपर पुरे मन से काम करना चाहिए। हमें अपने आने वाली पीढियों को त्याग और सेवा का संदेश देना चाहिए। उन्होंने बताया की गुरु तेगबहादुर और गुरु गोविंद सिंह देश के लिए समर्पित थे। हमें गुरु तेगबहादुर के त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए।

आगे बढ़ना है तो जाति से ऊपर उठें

योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर देश को एकसूत्र में बांधने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म और छुआछूत से ऊपर उठकर हमें देश के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। योगी ने यहां सिख गुरुओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- सिख गुरुओं का यहीं संदेश है कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम करें। योगी ने ये भी कहा कि खालसा पंथ और बैसाखी का पर्व हमें समानता का पाठ पढ़ाता है।

क्यों मनाया जाता है बैसाखी पर्व

योगी ने लोगों को यह भी बताया की, 13 अप्रैल 1699 को सिख पंथ के 10वें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसके साथ ही इस दिन को मनाना शुरू किया गया था। आज ही के दिन से पंजाबी नये साल की शुरुआत भी होती है।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस