पैसे के लिए लौटे डॉ. गुलाटी, जानिए सुनील ग्रोवर का क्या था जवाब

मुंबई, इरोस टाइम्स: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रहा झगड़ा लगभग ख़त्म हो गया है। कम से कम प्रोफेशनली तो हम कह ही सकते हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में सुनील के ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापसी की ख़बरें अब वह से आने लगी हैं। अब के इस नई शुरुआत पर सुनील ने एक बार फिर याद दिलाया है कि पैसा उनके लिए आत्म-सम्मान से बढ़कर नहीं है, और ना कभी हो सकता है। 

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच झगड़ा इस क़दर बढ़ जाएगा, ये किसी ने सोचा भी नहीं था। सुनील पहले भी कपिल का शो छोड़कर जा चुके हैं, जब वो गुत्थी बनकर शो में आते थे। सुनील ने तब किसी और चैनल पर अपना शो शुरू किया था, मगर वो शो पूरी तरह से फ्लॉप रहा, लिहाज़ा सुनील के शो में लौट गए। सुनील की इसी आवाजाही के चलते इस बार भी ऐसा लगा था कि वो नाराज़गी जताने के बाद शो में लौट जाएंगे, मगर झगड़ा कुछ ज़्यादा ही लंबा खिंच गया और द कपिल शर्मा शो का पर्दा हमेशा के लिए गिरने की नौबत पे आ गया था, जिसके बाद सुनील को मनाने की कोशिशें तेज़ हुईं थीं।

अब ऐसी ख़बरें आ रही हैं, कि फ़ीस डबल होने के बाद सुनील ने शो में वापसी की है। इन ख़बरों पर सुनील ने सीधे तो कुछ नहीं कहा, मगर अपने ट्वीटर एकाउंट से इशारा ज़रूर किया है, कि वो काम सिर्फ़ पैसे के लिए नहीं करते। सुनील ने बुधवार को ट्वीट में लिखा- ”मेरा इरादा एक्ट के ज़रिए सम्मान के साथ लोगों का मनोरंजन करने का है। मेरे लिए, किसी काम को करने या ना करने की वजह सिर्फ़ पैसा नहीं हो सकती।”
 
वैसे सुनील का ये ट्वीट ओपन एंडेड है। अगर ये मान लें कि सुनील कपिल के शो में वापसी कर रहे हैं, तो ये कपिल के लिए चेतावनी है कि अगर फिर कोई बदतमीज़ी हुई तो वो बख़्शेंगे नहीं। वहीं, अगर ये मानकर चलें कि सुनील कपिल के शो में नहीं लौट रहे हैं तो ये ट्वीट उनका क्लेरिफिकेशन भी माना जा सकता है कि सिर्फ़ पैसों के लिए वो अपने उसूलों से समझौता नहीं करेंगे। सुनील ने एक दार्शनिक भाव वाला ट्वीट किया था। सुनील ने लिखा था कि मेरा दिल आज केवल एक प्रार्थना कर रहा है, भगवान मेरे लिए वही करो जो ठीक है। ऐसा लगता है कि कपिल के शो में वापसी को सुनील ने भगवान पर छोड़ दिया था।

वैसे सुनील की भले ही कपिल से नाराज़गी हो, मगर इंडियन आइडल 9 के फ़िनाले में उन्होंने ऐसा रंग जमाया कि वहां मौजूद दर्शकों के अलावा सेलेब्रिटीज़ भी उनके फ़ैन हो गए है। सोनू निगम और फ़राह ख़ान ने जमकर उनकी तारीफ़ की, जिससे यही लगता है कि सुनील को इग्नोर करना अब मुश्किल नहीं, नामुमकिन भी है।

  • Related Posts

    थाईलैंड में लहराया तिरंगा: अश्विन कुमार पांडेय और शिवानी पांडेय ने जीते स्वर्ण पदक, भारत का बढ़ाया मान

    नई दिल्ली/गौतम बुद्ध नगर। भारत के उभरते हुए ताइक्वांडो खिलाड़ियों अश्विन कुमार पांडेय और शिवानी पांडेय ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित 9वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन…

    राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता से सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भेंट, सितंबर में नोएडा में होगा ‘पर्यावरण संरक्षण महा सम्मेलन’

    नई दिल्ली | 29 जुलाई 2026। राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के प्रतिनिधिमंडल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस