शिकायत पर एक्शन न होने पर, AAP नेता संजय सिंह को महिला ने जड़ दिया थप्पड़

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: एमसीडी इलेक्शन के लिए रोड शो के दौरान एक महिला वर्कर ने आम आदमी पार्टी के स्पोक्सपर्सन संजय सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। आपको बता दें कि महिला का आरोप है कि पार्टी के एक डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ने उससे टिकट के बदले पैसे मांगे थे। वह कई बार इसकी शिकायत अरविंद केजरीवाल से कर चुकी थी, लेकिन इस पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया गया। इससे नाराज होकर उस महिला ने यह कदम उठाया।
अब तक संजय सिंह ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

पूर्व MLA ने पुलिस को कॉल किया…

– डीसीपी (वेस्ट) विजय कुमार ने बताया, ”पूर्व एमएलए जरनैल सिंह ने पुलिस को दोपहर 12 बजे कॉल किया। उन्होंने कहा कि तिलक नगर में गुरुद्वारा के पास एक महिला ने आप के स्पोक्सपर्सन को थप्पड़ मारा है। पुलिस महिला और उसके पति से पूछताछ कर रही है। अब तक संजय सिंह की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।”

– रविवार को संजय सिंह वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एमसीडी इलेक्शन के प्रचार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान महिला ने संजय सिंह को थप्पड़ मार दिया।

– रोड शो में हुए हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला हाथ में माला लेकर संजय की ओर बढ़ती हुई दिख रही है। वह उनके नजदीक पहुंच जाती है। इसी दौरान कुछ वर्कर आकर महिला को घेर लेते हैं।

– हालांकि, महिला वीडियाे में थप्पड़ मारती हुई नजर नहीं आ रही, लेकिन उसने खुद यह बात कबूल की है।

केजरीवाल पर एक्शन नहीं लेने का आरोप

– महिला का आरोप है कि आप नेताओं ने टिकट के लिए उससे पैसे मांगे। केजरीवाल और बाकी नेताओं को सबूत देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

– बता दें कि दिल्ली के 3 म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

– दिल्ली में राजौरी गार्डन असेंबली सीट के लिए भी 9 अप्रैल को वोटिंग होनी है। आप विधायक रहे जरनैल सिंह के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित