बाजार में बढ़त जारी, सेंसेक्स 100 अंक और चढ़ा

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: बढ़त के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार दिन के मध्य तक अपनी तेजी बनाए हुए हैं। वहीँ करीब एक बजे के आस-पास प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 100 अंक की बढ़त के साथ 29502 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 26 अंक की तेजी के साथ 9127 के स्तर पर ही विधमान है। छोटे मझौले शेयरों में अच्छी खरीदारी के बीच स्मॉलकैप इंडेक्स में आधे फीसद की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं मिडकैप इंडेक्स चौथाई फीसद ऊपर जा चूका है।
भारती एयरटेल की ओर से टॉवर कारोबार में 10 फीसद हिस्सेदारी बेचने की खबर के बाद आज के कारोबार में इंफ्राटेल का शेयर 4 फीसद से ज्यादा की मजबूती के साथ निफ्टी का अभी तक टॉप गेनर बना हुआ है। वहीं एसबीआई, टाटा पावर और ICICI बैंक के शेयर एक फीसद से ज्यादा की बढ़त के साथ अपना कारोबार कर रहे हैं।

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार (9:30 बजे)

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत भी हल्की बढ़त के साथ हुई। आपको बता दे की शुरूआती मिनटों में ही सेंसेक्स 70 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 29481 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी 21 अंकों की बढ़त के साथ 9122 के स्तर पर जा पहुंचा है। बाजार की तेजी में छोटे और मझौले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर दोनों ही इंडेक्स चौथाई फीसद से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मेटल को छोड़ सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी इंडेक्स 0.52 फीसद, फाइनेंनशियल सेक्टर 0.34 फीसद और आईटी इंडेक्स 0.33 फीसद की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं मेटल इंडेक्स 0.09 फीसद की मामूली कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

अगर हम दिग्गज शेयरों की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयरों में 32 बढ़त के साथ और 18 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। और तो और सबसे ज्यादा बदलाव इंफ्राटेल, एक्सिस बैंक, टाटा पावर, एलएंडटी और एसबीआई के शेयर में देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी और गिरावट विप्रो, अदानी पोर्ट, बैंक ऑफ बडौदा, बीपीसीएल और रिलायंस के शेयर में देखने को मिल रही है।

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत

भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत से ठीक पहले तमाम एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह करीब 9 बजे चीन का इंडेक्स हैंगसैंग 70 अंक की बढ़त के साथ 24426 के स्तर पर है। वहीं शंघाई 3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 3255 के स्तर पर अपना कारोबार कर रहा है। कोरियाई इंडेक्स कोस्पी एकदम सपाट होकर 2163 के स्तर पर और जापान का इंडेक्स निक्केई 5 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 19197 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 150 अंकों की बढ़त के साथ 20701 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 16 अंक चढ़कर 2358 के स्तर पर और नैस्डेक 34 अंक बढ़कर 5875 के स्तर पर बंद हुआ।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस