भगवान का रूप बहुत आकर्षक है: श्री विजय कौशल जी महाराज

नोएडा, इरोस टाइम्स : आज नोएडा के सेक्टर-21 रामलीला मैदान में चल रही श्री रामकथा के आठवे दिन पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने भगवान राम के द्वारा धनुष खंडन के बाद की लीला, परसुराम चर्चा व रामविवाह एवं आगे की कथा कही। उन्होंने बताया की भगवान का रूप बहुत आकर्षक है, संतो की सेवा के महत्व पर उन्होंने बताया कि जो संतो को भोजन कराता है उसके भंडार सदा भरे रहते है। भगवान के दर्शन पर उन्होंने कहा कि भगवान शरीर की आँखों से नहीं हृदय की आँखों से होते है। भगवान से मिलने के लिए मानव का ज्ञानी होना आवश्यक नहीं है, बल्कि भाव,हृदय का पवित्र होना, समर्पण होना चाइये। भगवान का कर्ता रूप नहीं दिखता है, उनका कार्य दीखता है।भगवान यश अपयश से परे होते है, यश अपयश मानव के साथ साथ चलते है। सामाजिक परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि समाज केवल नियम से नहीं नियत से,शास्त्रों के अध्ययन से बदलता है। उन्होंने लक्ष्मण जी के चरित्र से सीख लेते हुए बताया कि हमे संसार में हर चीज़ नहीं खानी चाइये, नहीं देखनी चाइये एवं ना ही सुननी चाइये। उन्होंने बताया कि अहंकारी कभी भी शांति नहीं चाहता है , वह केवल युद्ध चाहता है। रामराज्य की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति प्रजापालक, प्रेमी, सहयोगी, चरित्रवान हो, उस समय के समाज की परमव्यवस्था को ही  रामराज्य कहते है। बताया है, संत सरल हृदय होते है। आज की कथा में उन्होंने भक्त चरित्र में भक्त धन्ना जाट के जीवन की चर्चा की। कथा के अंतिम दिन कल सुबह रविवार को कथा सुबह को 10:00 से 12:30 तक होगी। कथा के इस शुभ अवसर पर मंगलमय परिवार के सभी  लोगो के साथ नगर के असंख्य  श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    मेदांता हॉस्पिटल ने एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में अब अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 47 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 33 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 15 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर