नोएडा: माहेश्वरी समाज नें मनाया होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन

नोएडा: माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी सखी मंडल की ओर से, शनिवार को सेक्टर 33, नोएडा स्थित अग्रसेन भवन में गणगौर, होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समाज के परिवार के सदस्यों ने इस अवसर पर गणगौर एवं ईसर जी की शोभा यात्रा निकाली। गणगौर राजस्थान में महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाली एक प्रमुख लोक पर्व है जिसमे महिलाये अपने परिवार की मंगलकामना के लिए पार्वती के प्रतिरूप गणगौर एवं भगवान शिव की पूजा होली से शुरू करके, सोलह दिनों तक करती हैं। वहीँ सखी मंडल के सदस्यों द्वारा गणगौर से सम्बंधित विभिन्न लोकनृत्यों की बहुत ही सुन्दर एवं मनमोहक प्रस्तुति भी पेश की गई। इसके पश्चात एक हास्य कवि सम्मलेन का भी आयोजन किया गया, जिसमे जाने माने वीर कवि हरी ओम पंवार, हास्य कवि डॉ0 अर्जुन सिसोदिया एवं बलबीर सिंह खिचड़ी ने अपनी रचनाओं से सभी श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन भी किया।

इस अवसर पर एनसीआर के कई गणमान्य माहेश्वरी नागरिकों एवं नोएडा की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया।

माहेश्वरी समाज समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम करता रहता है। इन आयोजनों से संस्था के सदस्यों का आपसी मेलजोल
भी बढ़ता है एवं समाज में सोहार्दपूर्ण वातावरण की स्थापना होती है।

इस अवसर पर माहेश्वरी सखी मंडल की ओर से वर्तमान अध्यक्षा  संगीता चांडक, निवर्तमान अध्यक्षा सरिता सोनी, सचिव कविता मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष  शकुंतला इनाणी, सरोज सोनी,  रंजना लखोटिया, सरोज माहेश्वरी,  आरती चांडक एवं अन्य महिलाये उपस्थित थी। माहेश्वरी समाज की ओर से उपस्थित प्रमुख सदस्यों में संस्थापक अध्यक्ष आर पी सोनी, वर्तमान अध्यक्ष राकेश माहेश्वरी, निवर्तमान अध्यक्ष  प्रकाश इनाणी, कोषाध्यक्ष मदनमोहन सोनी, कपिल लखोटिया, विजय सोनी, गोविन्द चांडक, अरविन्द सांवल, ज़ी सी माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, अजीत परवाल, सुशील चांडक, श्यामसुंदर सोनी, दिनेश माहेश्वरी, ओ पी राठी, एन के मालपानी, आर पी माहेश्वरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 23 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला