दैहिक, दैविक व् भौतिक तापों से सदा रहे मुक्त करें यज्ञ साधना

नोएडा: सेक्टर-21 स्थिति नोएडा स्टेडियम में मंगलमय परिवार द्वारा राम कथा का आयोजन दिनांक 18 मार्च २०१७ से 26 मार्च 2017 तक सायं 4 से 7 तक प्रख्यात मानस मर्मज्ञ पूज्य संत विजय कौशल महाराज जी के मुखर बिंद से किया जायेगा। ज्ञात हो कि यह आयोजन नोएडा में समस्त परिवारों के लिए मंगलमय परिवार द्वारा किया जायेगा।
मंगलमय परिवार के प्रेडिसेंट महेश गुप्ता ने बताया कि हम सब चाहते है कि हमारा परिवार सब प्रकार के कष्टों अथार्त दैहिक, दैविक व् भौतिक तापों से सदा मुक्त रहे। पर ऐसा कैसे होगा, हम यह नहीं जानतें।
पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने ऐसे कुछ सूत्र हमें सुझाएं है, जैसे की प्रतिदिन एक समय का भोजन परिवार के साथ सामूहिक रूप से हो, भोजन के पहले सभी के कल्याण की प्राथर्ना करते हुए स्तुति करना, रात्रि में सोने के पूर्व और प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के उपरान्त भगवान् का आभार व्यक्त करना और प्रत्येक अमावस्या व् पूर्णिमा को अपने परिवार के साथ बैठकर पूजा प्रार्थना करना तथा यज्ञ करना।
सूत्र साधारण दिखाई पड़ते हैं किन्तु अत्यधिक फलदायी हैं। किन्तु लोंगों को विश्वास ही नहीं होता की ऐसी सामान्य सी बातों से भी कोई बड़ा काम हो सकता है। इसलिए इन सूत्रों के पालन के लिए बार-बार आग्रह करना पड़ता है। पूज्य महाराज जी ने तो इन्हीं बातों का आग्रह करने के लिए अब से लगभग सात वर्ष पूर्व सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के लगभग ढाई सौ स्थानों पर सघन प्रवास किया था और लाखों लोगोँ को इस अभियान से जोड़ा था। इसी क्रम में अब से लगभग छह वर्ष पूर्व सिटी सेंटर, नोएडा के मैदान में इन नियमोँ को मानने वाले लगभग ढाई हजार परिवारों के साथ महाराज जी ने यज्ञ किया था।
अब जब की नोएडा में इन नियमों को माननें वाले परिवारों की संख्या लगभग दस हजार हो गयी है, तो इन सभी परिवारों नें मिलकर इस राम कथा के आयोजन का संकल्प लिया है। इस आयोजन की विशेषता यह है की इन नौ दिनों में शहर के सात प्रमुख स्थानों पर श्री विजय कौशल जी हजारों परिवारों के साथ बैठकर प्रातः 8 बजे यज्ञ भी करेंगे। आयोजन के प्रथम चरण में दिनांक 17 मार्च को शहर के कई स्थानों से मंगल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 21 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 37 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा