नकल विहीन एवं शान्तिपूर्वक बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन कटिबद्ध-डीएम।

जिला गौतम बुद्धनगर : आगामी 16 मार्च से बनाये गये 51 केन्द्रों पर नकल विहीन एवं शान्तिपूर्वक बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन कटिबद्ध-डीएम।
जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि जनपद में आगामी 16 मार्च से बोर्ड की परीक्षा आरम्भ होने जा रही है इस परीक्षा को पूर्ण रूप नकल विहीन एवं शान्ति पूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन कटिबद्ध है और इसके लिये जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियॉ की जा रही है।
डीएम गौतमबुद्ध बालक इंटर कालेज के आडोटोरियल हाल में बोर्ड परीक्षा बैठक में अध्यक्षता करते हुये केन्द्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होनें कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षा को नकल-विहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिये 51 केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जायेगा और इसके लिये पूरे जनपद को 25 सेक्टरों में विभाजित करते हुये सैक्टर मजिस्टेªटों की ड्यूटी लगायी गयी है। उन्होनंे बताया कि सभी सेन्टरों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की भी तैनाती की जायेगी ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाये। नकल को रोकने के लिये 5 सचलदल बनाये गये है जिनके द्वारा परीक्षा के दौरान व्यापक स्तर पर भ्रमण करते हुये नकल पर अंकुश लगाने पर कड़ी दृष्टि बनाकर रखी जायेगी। यदि कही पर नकल की शिकायत प्राप्त होती है तो उसमें संलिप्तों के विरूद्ध तत्काल कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि उनके द्वारा परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाते हुये उन्हें यह भी निर्देश दिया जाये कि उनके द्वारा परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व केन्द्रों पर उपस्थित रहें। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, अतिरिक्त मजिस्टेªट शुभि काकन, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, जेवर वीके श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक भीम सिंह, अन्य अधिकारी गण एवं केन्द्र प्रभारियों द्वारा भाग लिया गया।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    मेदांता हॉस्पिटल ने एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में अब अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 72 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 34 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 15 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर