पांचवे ग्लोबल पत्रकारिता समारोह का मारवाह स्टूडियो में उदघाट्न

अंतराष्ट्रीय पत्रकारिता केंद्र के अंतर्गत पांचवे ग्लोबल पत्रकारिता समारोह का मारवाह स्टूडियो में भव्य रूप से उदघाट्न किया गया। समारोह का उदघाट्न करते हुए अध्यक्ष संदीप मारवाह ने कहा 12 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है और हमारा यही उद्देश्य है कि हम इस समारोह के जरिए प्रेम, शांति व एकता पूरे विश्व में स्थापित करें। समारोह के उद्घाटन के अवसर पर वेनेज्यूएला के राजदूत नेजमेद्दीन लखाल, टयूनिशिया के राजदूत अगस्टो मोनटेल, राजनीतिज्ञ व नई दुनिया के एडिटर शाहिद सिद्दकी, अमर उजाला के वरिष्ठ एक्जीक्यूटिव एडिटर उदय कुमार, फिल्मी पत्रकार व समीक्षक तरन आदर्श उपस्थित हुए। 
नेजमेद्दीन लखाल ने संदीप मारवाह को इस समारोह के धन्यवाद दिया और कहा पत्रकार का काम पूरे देश को सच्चाई से अवगत कराना होता है। मीडिया बहुत ही विशाल है और पत्रकारिता बहुत ही क्रियेटिव कार्य है। अगस्टो मोनटेल ने कहा पत्रकारिता पैशन से भरा हुआ नोबल जॉब है क्योंकि पत्रकार ही समाज को सच्चाई से अवगत कराता है। शाहिद सिद्दकी ने कहा दुनिया में कई तरह के समारोह आयोजित किए जाते हैं लेकिन पत्रकारिता के लिए इस तरह का समारोह सराहनीय है, मैं संदीप मारवाह को शुभकामनांए देता हूं जिन्होंने इस तरह का समारोह आयोजित किया। मेरा मानना यही है हमारी फिल्में पूरे देश को आपस में जोड़ती है, फिल्में भी पत्रकारिता से अलग नहीं है। फिल्में किसी भी देश के लिए एक राजदूत का काम करती है। उदय कुमार ने कहा अगर लोकतन्त्र को जिंदा रखना है तो अच्छी पत्रकारिता का होना बहुत आवश्यक है जिसमें प्रेम शांति व एकता की बहुत अधिक आवश्यकता है। पत्रकारिता एक पेशा नहीं है बल्कि एक मिशन है सोसायटी को बदलने का। जिसमें आजकल सोशल मीडिया बहुत बड़ा हाथ निभा रहा है।
समारोह के अध्यक्ष संदीप मारवाह ने बताया कि यह समारोह 12 से 14 फरवरी तक चलेगा और इसमें विश्व के 30 अलग अलग देशों से जैसे म्यांमार, अर्जेटिंना, साउथ अफ्रीका, कोलम्बिया, भूटान, बांग्लादेश, रशिया, वेनेज्यूएला व टयूनिशिया के अधिकारी भाग ले रहे हैं तथा भारत के सभी राज्यों से पत्रकारिता से जुड़े हुए लोग भाग लेगें। तीन दिवसीय ग्लोबल पत्रकारिता समारोह के पहले दिन पेटिंग प्रदर्शनी, बुलेटिन व पोस्टर रिलीज, जर्नलिज्म पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। अंत में संदीप मारवाह ने आए हुए सभी अतिथियों को इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर की आजीवन सदस्यता प्रदान की।
  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस